scriptदेशी वियाग्रा यार्सागुंबा के उत्पादन में भारी कमी, जानें लाखों रुपए में क्यों बिकती है यह जड़ीबूटी | Lakhimpur Viagra yarsagumba production Huge Lack herb sold lakhs rupee | Patrika News

देशी वियाग्रा यार्सागुंबा के उत्पादन में भारी कमी, जानें लाखों रुपए में क्यों बिकती है यह जड़ीबूटी

locationलखनऊPublished: Oct 21, 2021 10:53:50 am

– देशी वियाग्रा को लेकर एक बड़ी खबर, यौन शक्ति बढ़ाने के लिए प्रयोग होने वाली व‍िश्‍व की बहुमूल्‍य जड़ीबूटी यार्सागुंबा के उत्पादन में इस साल भारी कमी , यार्सागुंबा इस साल बिकेगा काफी महंगा

देशी वियाग्रा यार्सागुंबा के उत्पादन में भारी कमी, जानें लाखों रुपए में क्यों बिकती है यह जड़ीबूटी

देशी वियाग्रा यार्सागुंबा के उत्पादन में भारी कमी, जानें लाखों रुपए में क्यों बिकती है यह जड़ीबूटी

लखीमपुर. देशी वियाग्रा को लेकर एक बड़ी खबर है। स्त्री और पुरुषों की यौन शक्ति बढ़ाने के लिए प्रयोग होने वाली व‍िश्‍व की बहुमूल्‍य जड़ीबूटी यार्सागुंबा के उत्पादन में इस साल भारी कमी आई है। उत्पादन कम होने से यार्सागुंबा इस साल काफी महंगा बिकने वाला है। और इसके आयात के लिए भारी कीमत चुकानी होगी। इसे नेपाल से आयात किया जाता है।
‘यार्सागुंबा’ के कई नाम :- ‘यार्सागुंबा’ हिमालय के ऊंचाई वाले इलाकों में मिलने वाली एक नायाब प्राकृतिक स्टीरॉयड है। इसे ‘कीड़ा जड़ी’ के नाम से भी पुकारते हैं। उत्तराखंड के पिथौरागढ़, चमोली, बागेश्वर और धारचूला के इलाक़ों में स्थानीय लोग इसको मुंहमांगी क़ीमत पर बेचते हैं। यार्सागुंबा में प्रोटीन, पेपटाइड्स, अमीनो एसिड, विटामिन बी-1, बी-2 और बी-12 जैसे पोषक तत्व बहुतायत में पाए जाते हैं। जिनसे ताकत मिलती है। और यह कई बीमारियों में लाभप्रद हैं।
उत्तराखंड में मिलती है यार्सागुंबा :- भारतीय सीमा गौरीफंटा से जुड़े नेपाल के प्रदेश नंबर सात के जिले बझांग की पहाड़ियों पर यार्सागुंबा पाई जाती है। यौन शक्ति बढ़ने वाली यार्सागुंबा अधिकांश लोगों के रोजगार का साधन भी है। जून से सितंबर माह के बीच यार्सागुंबा बूटी को बीनने के लिए पहाड़ी जिले के लोग अपने परिवार के साथ निकलते हैं। करीब तीन से चार माह तक कड़ी मशक्कत कर यार्सागुंबा एकत्र करते हैं। साल 2020 में यार्सागुंबा का मूल्य 18.50 लाख (नेपाली मुद्रा) रुपए प्रति किलो था। इस साल उत्पादन कम होने के कारण इसके दामों में भारी वृद्धि की संभावना है। इसका विक्रय मूल्य नेपाल सरकार तय करती है।
पौरुष शक्ति बढ़ाने की बनाई जाती है दवा :- बहुमूल्य बूटी यार्सागुंबा देखने में केंचुआ जैसे एक कीड़े की तरह होता है। यार्सागुंबा का उपयोग लीवर, किडनी व श्वास तथा हेपेटाइटिस बी की दवा बनाने में किया जाता है। सबसे अधिक डिमांड पौरुष शक्ति बढ़ाने की दवा में किया जाता है। इस दवा के प्रयोग से पुरुषों तथा महिलाओं में प्रजनन क्षमता बढ़ती है। इसे संजीवनी कीड़ा भी कहा जाता हैं।
अलर्ट, यूपी में जल्द होगी होमगार्ड की भर्ती, करीब 30000 पद रिक्त, योग्यता के बारे में जानें

देशी वियाग्रा यार्सागुंबा के उत्पादन में भारी कमी, जानें लाखों रुपए में क्यों बिकती है यह जड़ीबूटी
यार्सागुंबा के उत्पादन में सात कुंतल कम :- नेपाल सरकार के सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल जनपद बझांग में इसका उत्पादन गत वर्ष की अपेक्षा सात कुंतल से कम हुआ है। अपने देश में बहुमूल्य बूटी यार्सागुंबा कम होने से इसे नेपाल से आयात किया जाता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो