script

लोहिया पार्क में फूड प्लाजा का निर्माण करेगा एलडीए

locationलखनऊPublished: Oct 12, 2017 07:31:52 pm

Submitted by:

Dikshant Sharma

फूड प्लाजा का संचालन का जिम्मा उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम को दिया जाएगा।

lohia park

lohia park

लखनऊ। लोहिया पार्क में घूमने के लिए आने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। अब लोहिया पार्क में प्राकृतिक वातावरण के लुफ्त के साथ खान-पान का जायका भी मिलेगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण पार्क में फूड प्लाजा बनाने के तैयारी कर रहा है। फूड प्लाजा का संचालन का जिम्मा उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम को दिया जाएगा। फूड प्लाजा का निर्माण पार्क में कहा होगा इसका सर्वे पर्यटन विकास निगम की ओर से किया जा चुका है।
ये भी पढ़ें- वाराणसी मेट्रो के DPR में होगा बड़ा बदलाव, कम होंगे अंडरग्राउंड स्टेशन और घटेगी मेट्रो की लम्बाई

गोमती नगर स्थित लोहिया पार्क के गेट नम्बर दो और चार के पास लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा दो फूड प्लाजा का निर्माण किया जाएगा। पर्यटकों के लिए जल्द ही फूड प्लाज के निर्माण करने की तैयारी है। इसके लिए उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबन्ध निदेशक अखण्ड प्रताप सिंह ने लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रभुएन सिंह को पत्र भेजा है।
ये भी पढ़ें- Exclusive गेरुआ रंग की गाडी और कपडे पहन आएंगे सफाई कर्मचारी, मंदिरों से बटोरेंगे पूजन सामग्री

उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के अफसरो ने बताया कि पार्क में आने वाले पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस फूड प्लाजा तैयार किए जाएंगे। इसमें स्वच्छ भारत मिशन को ध्यान में रखते हुए सफाई का विशेष ध्यान दिया जाएगा। चूकिं पार्क में देश-विदेश से पर्यटक आते हैं इसलिए सुविधाओं में इजाफा करने की तैयारी की जा रही है। फूड प्लाजा में किस प्रकार के व्यंजन रखे जाएंगे इसके लिए अभी खाका तैयार नहीं हुआ है। हांलाकि पर्यटकों को बेहतर खान-पान मुहैया कराने पर विचार किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- पायलट के बगल में सवार होकर मेट्रो मैन परखा ट्रेन का सञ्चालन

फूड प्लाजा का संचालन का जिम्मा उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम को दिया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो