scriptयूपी में फिर लागू हुआ लॉकडाउन, तीन दिन रहेगी बंदी, जरूरी सेवाएं जारी | Lockown again in UP due to coronavirus | Patrika News

यूपी में फिर लागू हुआ लॉकडाउन, तीन दिन रहेगी बंदी, जरूरी सेवाएं जारी

locationलखनऊPublished: Jul 09, 2020 09:36:59 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उत्तर प्रदेश में तीन दिन तक के लिए लॉकडाउन घोषित किया गया है।

Lockdown Again

Lockdown Again

लखनऊ. कोरोना (Coroanvirus) के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उत्तर प्रदेश में तीन दिन तक के लिए लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। यूपी में शुक्रवार रात 10 बजे से 13 जुलाई की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। कोरोना रोकने की कोशिश के तहत मुख्य सचिव राजेन्द्र तिवारी ने आदेश जारी किया। इस दौरान सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बाज़ार, हाट, गल्ला मंडी और कार्यालय बन्द रहेंगे। आवश्यक सेवाओं पर कोई रोक नहीं होगी। जिस तरह कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा था उसे देखते हुए सरकार को यह फैसला लेना ही था। प्रतिदिन अब नए-नए क्षेत्र कंटेनमेंट जोन में आ रहे हैं। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिताएं फिर से बढ़नी लगी थी। अनलॉक में दी गई छूट का लाभ उठाते हुए लोग लापरवाही करते नजर आ रहे थे। अब भी सोशल डिस्टेंसिंग की ढज्जियां उड़ाई जा रही है। मास्क आदि का इस्तेमाल भी गंभीरता से नहीं किया जा रहा है। ऐसे में प्रशासन अब पुराने नियमों को दोबोरा लागू करने की तैयारी कर रहा है।
ये भी पढ़ें- विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद शहीद जितेंद्र के पिता की मांग, बीच चौराहे पर दी जाए उसको फाँसी

आज आए इतने मामले-

आज यूपी में फिर से बड़ा संख्या में कोरोना के मामले सामने आए हैं। 1248 लोगों में कोरोना की पुष्टी हुई है। इसी के साथ अब यूपी में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 32365 पहुंच गया है। प्रदेश में एक्टिव केस की कुल संख्या 10373 हो गई है। पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज लोगों की संख्या 21127 हो गई है। अब तक 862 लोगों की मौत हुई है। गौतमबुधनगर में 172, गाजियाबाद में 128, लखनऊ में 85 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो