लखनऊ

Lohri 2021:उड़ान लोहड़ी उत्सव में  भांगड़ा व गिद्दा नृत्य की मनोरम छटा बिखरी

उड़ान लोहड़ी उत्सव मे अग्नि की परिक्रमा करते हुए

लखनऊJan 14, 2021 / 03:21 pm

Ritesh Singh

उड़ान लोहड़ी उत्सव में  भांगड़ा व गिद्दा नृत्य की मनोरम छटा बिखरी

लखनऊ, फिर आ गयी भांगड़े दी वारी, लोहड़ी मनोन दी करो तैयारी आग दे कोल सारे आओ सुंदरिये मुंदरीए जोर नाल गाओ…. गीत पर जलती हुई आग के चारों ओर जब महिलाओं और युवतिवो ने भांगड़ा नृत्य प्रस्तुत किया तो माहौल कुछ रूमानी सा हो गया। यह खूबसूरत दृश्य था आज देर शाम फरीदी नगर लखनऊ स्थित उड़ान संस्था के प्रांगण का, जहां उड़ान के तत्वावधान में उड़ान लोहड़ी उत्सव का आयोजन किया गया था।
उड़ान लोहड़ी उत्सव मे अग्नि की परिक्रमा करते हुए

महिलाओं ने ढोलक की थाप पर पारंपरिक लोहड़ी गीत दुल्ला भट्टी वाला, सानू दे लोहड़ी,तेरी जीवे जोड़ी जैसे अन्य पंजाबी गीतों पर सरिता सिंह, सीमा राय, सुमन यादव, शिल्पी गुप्ता ,आभा श्रीवास्तव , गिरीश गौतम, नीतू ,पिंकी ,शिखा, शर्मीला, पूजा गुप्ता ,भारती, सविता, रिंकू, हेमलता, वंदना यादव, आराधना, प्रतिभा, बीनू ,, नेहा तिवारी,रचना , बबिता , नीलम श्रीवास्तव ,प्रिया पांडेय, दामिनी,वर्तिका,नमिता, प्रतिभा, प्रतिमा, नंदनी , अधीरा, शिविका, स्वरा ,गुन्जन, मिस्ठी सहित अन्य महिलाओं व युवतियों ने भांगड़ा नृत्य के साथ गिद्दा नृत्य प्रस्तुत कर आकर्षक छटा बिखेरी।
समारोह में महिलाओं व युवतियों ने गजक, रेवड़ी, गुड़,मक्का, मिश्री, मूंगफली आदि को जलती हुई अग्नि को भेंट की और सभी को यह प्रसाद के रूप में बांटा। उड़ान संस्था की संस्थापक सरिता सिंह ने बताया कि लोहड़ी का पर्व सुख शांति और खुशहाली का पर्व है जिसे हम सब को एक साथ मिल जुलकर मनाना चाहिए।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.