scriptअखिलेश यादव ने लोकतंत्र बचाओं, देश बचाओं के साथ रवाना किया युवाओं | Patrika News
लखनऊ

अखिलेश यादव ने लोकतंत्र बचाओं, देश बचाओं के साथ रवाना किया युवाओं

4 Photos
6 years ago
1/4

सीतापुर से आए युवाओं ने बकाया गन्ना भुगतान करने में देरी और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सरकार द्वारा राहत न पहुंचाने और इसके लिए पदयात्रा करने पर लाठीचार्ज होने की शिकायत की। कुछ महिलाएं भी मिलने आई जिनकी समाजवादी पेंशन बंद है। सैकड़ों नौजवानों एवं कार्यकायर्ताओं ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से भेंट की। इस मौके पर मुख्तार अनीस पूर्व मंत्री, नरेश उत्तम पटेल प्रदेश अध्यक्ष, बलराम यादव एवं राजेन्द्र चौधरी पूर्व मंत्री, एस.आर.एस. यादव एवं अरविन्द कुमार सिंह एम.एल.सी. उपस्थित थे।

2/4

अखिलेश यादव ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी गरीबों के पेट की लड़ाई लड़ती हैं जबकि दूसरे दिमाग की लड़ाई लड़ते हैं। भारत में कुछ लोग दिमाग से पेट की लड़ाई को कमजोर करने में लगे हैं। उन्होंने कहा समाजवादी साइकिल चलाकर समाज को बांटने वाली ताकतों से निबटेंगे। देश के सामने सन् 2019 और 2022 का मौका है। इसमें चूकना नहीं है। अखिलेश यादव ने कहा कि दिल्ली में भाजपा ने ऐसा केन्द्र खोल रखा है जिसमें इस बात पर शोध होता है कि जनता को कैसे गुमराह किया जा सकता है, कौन से लुभावने सब्जबाग दिखाए जा सकते हैं और समाज को बांटने की साजिशों को कैसे परवान चढ़ाया जा सकता है।

3/4

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र के लिए खतरा है। वह जाति धर्म के आधार पर नफरत का विस्तार कर रही है। समाज में वैमनस्य फैलाना अपराध है। भाजपा विकास के बजाय झूठे वादों का व्यापार कर रही है। हम विदेशों के मुकाबले पिछड़ते जा रहे हैं। नोटबंदी के कारण बैंक घाटे में हैं। भाजपा की आर्थिक नीतियों से व्यापार चैपट है। अर्थव्यवस्था में लगातार गिरावट होती जा रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने एक दिन में 9 करोड़ वृ़क्षारोपण का झूठ फैलाया है। इसके लिए जितनी जमींन चाहिए वह कहां है? एक हजार एकड़ क्षेत्र में 1.34 लाख वृ़क्ष लगते हैं। लगता है कि कागज पर ही पेड़ लगाकर अपना नाम दर्ज कराने का कारनामा भाजपा ने कर दिखाया है। जबकि वास्तव में समाजवादी पार्टी सरकार में 5 करोड़ वृ़क्ष एक दिन में लगाने का रिकार्ड गिनीज बुक में दर्ज है। गंगा सहित सभी नदियां प्रदूषित हैं फिर 15 दिसम्बर तक वे साफ कैसे हो सकती हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार रागद्वेष से काम कर रही है। समाजवादी पार्टी के विरूद्ध भाजपा साजिश कर रही है। लेकिन समाजवादी सरकार के कामों का मुकाबला भाजपा सरकार कभी नहीं कर सकती है। समाजवादी सरकार के समय आगरा एक्सप्रेस-वे बना, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की योजना बनी, मेट्रो रेल चली। यूपी डायल 100, वूमेनपावर 1090 सेवा, समाजवादी एम्बूलेंस 108 जैसी सुविधाओं को भाजपा ने बर्बाद कर दिया है। किसानों की मदद के लिए मंडियों की स्थापना, नौजवानों के लिए रोजगार की व्यवस्था समाजवादी सरकार ने की थी। आज किसान निराश

4/4
loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.