लखनऊ

सपा-बसपा गठबंधन पर आप नेता संजय सिंह का बड़ा बयान, यूपी में प्रियंका इफेक्ट पर भी कही यह बात

सुलतानपुर में बोले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह…

लखनऊJan 27, 2019 / 03:42 pm

Hariom Dwivedi

सपा-बसपा गठबंधन पर आप नेता संजय सिंह का बड़ा बयान, यूपी में प्रियंका इफेक्ट पर कही यह बात

सुलतानपुर. आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि गठबंधन के बिना भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला करना आसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी कुछ सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जिसका अंतिम निर्णय पार्टी मुखिया अरविंद केजरीवाल करेंगे। संजय सिंह रविवार को अपने गृह जनपद सुलतानपुर पहुंचे थे।
संजय सिंह ने कहा कि गठबंधन की जो भी सरकार बने, उसे कम से कम पांच साल तक चलना चाहिये, नहीं तो गठबंधन से जनता का विश्वास उठ जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लोगों को घोर निराशा है। सपा-बसपा गठबंधन में कांग्रेस को नहीं शामिल किये जाने के सवाल पर संजय सिंह ने कहा कि मैं यह नहीं जानता कि कांग्रेस को गठबंधन में क्यों नहीं शामिल किया गया, लेकिन बिना गठबंधन के भाजपा को हराना आसान नहीं है।
एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में संजय सिंह ने कहा कि प्रियंका की मौजूदगी से निश्चित ही कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी। अभी तक अमेठी-रायबरेली में उनका असर दिखता था, अब पूरे पूर्वांचल में नजर आएगा।

Home / Lucknow / सपा-बसपा गठबंधन पर आप नेता संजय सिंह का बड़ा बयान, यूपी में प्रियंका इफेक्ट पर भी कही यह बात

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.