scriptमोहनलालगंज से गठबंधन, तो लखनऊ से भाजपा को मिली बढ़त, कांग्रेस पीछे | loksabha election 2019 vote counting update | Patrika News

मोहनलालगंज से गठबंधन, तो लखनऊ से भाजपा को मिली बढ़त, कांग्रेस पीछे

locationलखनऊPublished: May 23, 2019 12:43:48 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

मोहनलालगंज में दूसरे व तीसरे राउंड में बसपा उम्मीदवार भाजपा से आगे है

lucknow

vgxdv

लखनऊ. लोकसभा चुनाव के नतीजों का रुझान धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। सुबह 8 बजे ही मतगणना शुरू हो गई। किसी राउंड में भाजपा तो किसी में कांग्रेस व गठबंधन प्रत्याशी आगे हैं। इस बीच सुबह से शुरू हुई मतगणना में अब तक के राउंड्स में कहीं-कहीं पर नतीजे आगे पीछे रहे। शुरुआती रुझानों के मुताबिक मोहनलालगंज से मतगणना के पहले राउंड में भाजपा के कौशल किशोर को बढ़त मिली। लेकिन दूसरे राउंड की काउंटिंग में बसपा से गठबंधन प्रत्याशी सीएल वर्मा आगे हैं।
मोहनलालगंज की स्थिति

कौशल किशोर (भाजपा)- 17208

सीएल वर्मा (बसपा)- 18263

आरके चौधरी (कांग्रेस)- 1370

लखनऊ का हाल

राजनाथ सिंह को 23777 वोट मिले हैं। सपा से पूनम सिन्हा को 10729 और कांग्रेस से आचार्य प्रमोद कृष्णम कोे 6232 वोट अब के रुझानों के हिसाब से मिले हैं। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और मोहनलालगंज के सांसद कौशल किशोर सहित कुल 27 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला गुरुवार देर शाम तक होना है।
मोहनलालगंज- सरोजनीनगर तीसरे राउंड में

सीएल वर्मा- 11978

कौशल किशोर- 10839

आरके चौधरी 623

मोहनलालगंज सीट से कुल 1263560 मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इसमें से 6997743 पुरुष और 563764 महिलाओं ने वोट किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो