लखनऊ

loksabha election result 2019:बुंदेलखंड में मोदी-मोदी की गूंज, चारों सीटों पर भाजपा निर्णायक बढ़त की ओर

बुंदेलखंड में मोदी-मोदी की गूंज, चारों सीटों पर भाजपा निर्णायक बढ़त की ओर

लखनऊMay 23, 2019 / 12:19 pm

BK Gupta

बुंदेलखंड में मोदी-मोदी की गूंज, चारों सीटों पर भाजपा निर्णायक बढ़त की ओर

झांसी। लोकसभा चुनाव-2019 के वोटों की गिनती जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, ईवीएम से निकलने वाले वोटों से बुंदेलखंड में मोदी-मोदी की गूंज प्रतिध्वनित होती नजर आ रही है। बुंदेलखंड की झांसी-ललितपुर, जालौन, हमीरपुर और बांदा चारों ही सीटों भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी निर्णायक बढ़त की ओर आगे बढ़ रहे हैं। बुंदेलखंड की झांसी-ललितपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी- अनुराग शर्मा 72150 वोट से आगे, जालौन सीट से भाजपा के भानु प्रताप सिंह वर्मा 45009 वोट से आगे, हमीरपुर से भाजपा के पुष्पेंद्र सिंह चंदेल 51179 वोट से आगे और बांदा सीट से भाजपा के आर के सिंह पटेल 55628 वोट से आगे।
झांसी की स्थिति
झांसी में भाजपा के अनुराग शर्मा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गठबंधन के समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार श्याम सुंदर सिंह से आगे चल रहे हैं। यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी शिवशरण सिंह बहुत पीछे चल रहे हैं।
भाजपा के अनुराग शर्मा- 180342
सपा के श्याम सुंदर सिंह- 108192
कांग्रेस के शिवशरण कुशवाहा- 16897
जालौन की स्थिति
जालौन संसदीय सीट पर भारतीय जनता पार्टी के भानु प्रताप सिंह वर्मा आगे चल रहे हैं। यहां पर गठबंधन से बसपा उम्मीदवार अजय सिंह पंकज भाजपा को कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे हैं। वहीं, कांग्रेस के बृजलाल खाबरी इस सीट पर बहुत पीछे चल रहे हैं।
बीजेपी के भानु प्रताप वर्मा- 170849
बसपा के अजय सिंह पंकज- 125840
कांग्रेस के बृजलाल खाबरी- 22724
हमीरपुर में स्थिति
हमीरपुर में भारतीय जनता पार्टी के पुष्पेंद्र सिंह चंदेल गठबंधन के बसपा उम्मीदवार दिलीप कुमार सिंह से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के प्रीतम सिंह लोधी किसान इस लड़ाई में कहीं भी टिकते नजर नहीं आ रहे हैं।
बीजेपी के पुष्पेंद्र सिंह चंदेल- 121414
बीएसपी के दिलीप कुमार सिंह- 70235
कांग्रेस के प्रीतम सिंह लोधी- 21027
बांदा में स्थिति
इसी तरह से बांदा सीट पर भी बीजेपी आगे चल रही है। यहां से बीजेपी के आर के सिंह पटेल गठबंधन के सपा उम्मीदवार श्यामा चरण गुप्ता से आगे चल रहे हैं। यहां भी कांग्रेस के बाल कुमार पटेल काफी पीछे चल रहे हैं।
बीजेपी के आर के सिंह पटेल- 217165
सपा के श्यामा चरण गुप्ता- 161537
कांग्रेस के बाल कुमार पटेल- 33280
 

Home / Lucknow / loksabha election result 2019:बुंदेलखंड में मोदी-मोदी की गूंज, चारों सीटों पर भाजपा निर्णायक बढ़त की ओर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.