scriptLPG सिलेंडर 100.50 रुपये हुआ महंगा, जानें अब कितने में मिलेगा सिलेंडर | LPG rate increased by 100.50 rupees | Patrika News

LPG सिलेंडर 100.50 रुपये हुआ महंगा, जानें अब कितने में मिलेगा सिलेंडर

locationलखनऊPublished: Dec 01, 2021 08:07:37 am

Submitted by:

Prashant Mishra

इससे पहले 1 जनवरी 2021 को कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़ाई गई थी उसके बाद सिलेंडर की कीमत ₹2093 हो गए थी। वहीं अब एक बार फिर से 100 रुपए सिलेंडर पर बढ़ाए गए हैं। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की जनता को यह उम्मीद थी कि सरकार महंगाई में राहत देते हुए सिलेंडर की कीमतों में कटौती करेगी लेकिन इसके इतर सरकार ने कमर्शियल सिलेंडर की दरों में एक साथ ₹100 की वृद्धि की है। हालांकि, घरेलू सिलेंडर को लेकर अभी रेट नहीं बढ़ाए गए हैं।

lpg.jpg
लखनऊ. ‌आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने व्यापारियों को झटका देते हुए एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर पर ₹100 बढ़ाए हैं। बीते दिनों कमर्शियल सिलेंडर पर ₹266 बढ़ाए गए थे वहीं 1 दिसंबर को ₹100 एक बार फिर से बढ़ा दिए गए हैं। पहले 19 केजी का कॉमर्शियल सिलेंडर 2093 रुपए का मिलता था वही अब 19 केजी का कमर्शियल सिलेंडर लेने के लिए 2193.50 का भुगतान करना पड़ेगा।
एक जनवरी 2021 को बढ़े थे रेट

इससे पहले 1 जनवरी 2021 को कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़ाई गई थी उसके बाद सिलेंडर की कीमत ₹2093 हो गए थी। वहीं अब एक बार फिर से 100 रुपए सिलेंडर पर बढ़ाए गए हैं। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की जनता को यह उम्मीद थी कि सरकार महंगाई में राहत देते हुए सिलेंडर की कीमतों में कटौती करेगी लेकिन इसके इतर सरकार ने कमर्शियल सिलेंडर की दरों में एक साथ ₹100 की वृद्धि की है। हालांकि, घरेलू सिलेंडर को लेकर अभी रेट नहीं बढ़ाए गए हैं।
घरेलू सिलेंडर को लेकर उम्मीद कायम

घरेलू सिलेंडर को लेकर अभी भी उम्मीद जारी है संभावनाएं है कि पेट्रोल और डीजल की तर्ज पर आने वाले दिनों में घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कटौती की जाएगी। बीते दिनों पेट्रोल व डीजल की बढ़ती हुई कीमतों के विरोध के बाद केंद्र सरकार ने डीजल व पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी जिसके बाद उत्तर प्रदेश में भी पेट्रोल और डीजल के रेट कम हुए थे। पेट्रोल और डीजल दोनों पर सरकार ने 12 -12 रुपये की राहत दी गई थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो