scriptअखिलेश यादव ने भाजपा से एक नहीं पूछे कई सवाल | Lucknow Akhilesh Yadav Ask BJP many questions not one | Patrika News

अखिलेश यादव ने भाजपा से एक नहीं पूछे कई सवाल

locationलखनऊPublished: Oct 25, 2021 06:32:02 pm

– किसानों पर जीप चढ़ाने की घटना पहले क्यों नहीं हुई, भाजपा बताएं – उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार किसानों को तबाह करने पर तुली

akhilesh yadav

akhilesh yadav

लखनऊ. Uttar Pradesh Assembly elections 2022 यूपी भाजपा लगातार पुरानी सरकारों पर तंज कसती रहती है। चाहे वह सपा हो या बसपा और कांग्रेस। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा से सवाल किया कि, अपने पिछले 4—5 साल के कार्यों पर विपक्ष से सवाल करनेवाले भाजपाई पहले ये तो बताएं कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के राज से पहले रात में बलात्कार की पीड़िता का शव जलाने, श्मशान व महामारी में घोटाले, गोरखपुर में इतने अधिक बच्चे मरने, किसानों पर जीप चढ़ाने और चंदा चोरी की घटना क्यों नहीं हुई।
इससे पूर्व भी किसानों के मुद्दे पर यूपी सरकार को आइना दिखाते हुए सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहाकि, उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार किसानों को तबाह करने पर तुल गई है। उसकी धान की पकी और खड़ी फसल असमय बरसात से बर्बाद हो गई है। क्रय केन्द्रों में खरीद न होने से किसान को अपनी फसल हजार-ग्यारह सौ रुपए प्रति कुंतल में बेचना पड़ रहा है। सरकार ने अभी नुकसान का न आकलन कराया है, न तत्काल मदद दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो