scriptट्रैक्टर परेड के लिए किसानों को डीजल न देना भाजपा का कोई निम्न कोटि का षडयंत्र तो नहीं : अखिलेश यादव | Lucknow Akhilesh Yadav BJP Comment Republic Day Farmer Tractor Parade | Patrika News

ट्रैक्टर परेड के लिए किसानों को डीजल न देना भाजपा का कोई निम्न कोटि का षडयंत्र तो नहीं : अखिलेश यादव

locationलखनऊPublished: Jan 25, 2021 10:43:57 am

Submitted by:

Mahendra Pratap

कहीं किसान ‘डीज़ल बंदी’ का जवाब, भाजपाइयों की ‘नाकाबंदी’ से देने लगे तो क्या होगा : अखिलेश यादव

ट्रैक्टर परेड के लिए किसानों को डीजल न देना भाजपा का कोई निम्न कोटि का षडयंत्र तो नहीं : अखिलेश यादव

ट्रैक्टर परेड के लिए किसानों को डीजल न देना भाजपा का कोई निम्न कोटि का षडयंत्र तो नहीं : अखिलेश यादव

लखनऊ. दिल्ली पुलिस ने 26 जनवरी को पर नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड की हरी झंडी दे दी है। पर समाजवादी पार्टी ने यह आरोप लगाया है कि कई पेट्रोल पम्प किसानों को डीजल देने से मना कर रहे हैं, ऐसी खबरें आ रहीं हैं। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए यह अंदेशा लगाया कि,कहीं डीज़ल न देना भाजपा का किसानों के ख़िलाफ़ निम्न कोटि का षडयंत्र तो नहीं।
यूपी के 71वें स्थापना दिवस पर पूरे प्रदेश में धूम, बधाइयों की बौछार, खुशियों से झूमी जनता

समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सोमवार को ट्विट किया कि, किसानों की गणतंत्र दिवस ट्रैक्टर परेड रोकने के लिए ट्रैक्टरों को पंपों पर डीज़ल न दिए जाने के निर्देश की ख़बर मिली है। भाजपा, किसान के ख़िलाफ़ निम्न कोटि का षडयंत्र कर रही है। कहीं किसान ‘डीज़ल बंदी’ का जवाब, भाजपाइयों की ‘नाकाबंदी’ से देने लगे तो क्या होगा। #नहीं_चाहिए_भाजपा।
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शनिवार को किसान आंदोलन के समर्थन में ऐलान किया कि था कि, सपा पार्टी राज्य के सभी तहसीलों में किसानों के ट्रैक्‍टर पर झंडा लगाकर पार्टी गणतंत्र दिवस मनाएगी।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7yuhra
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो