scriptकिसान की नहीं कॉरपोरेट की संरक्षक है भाजपा : अखिलेश यादव | Lucknow Akhilesh Yadav Farmer Corporate Guardian BJP | Patrika News

किसान की नहीं कॉरपोरेट की संरक्षक है भाजपा : अखिलेश यादव

locationलखनऊPublished: Aug 21, 2020 05:54:33 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि गन्ना किसानों का 15 हजार करोड़ रुपया बकाया है। प्रदेश में भाजपा राज जैसी किसानों की बर्बादी पहले कभी नहीं रही। धान की फसल के लिए किसान खाद को तरस रहे हैं।

किसान की नहीं कॉरपोरेट की संरक्षक है भाजपा : अखिलेश यादव

किसान की नहीं कॉरपोरेट की संरक्षक है भाजपा : अखिलेश यादव

लखनऊ. समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि गन्ना किसानों का 15 हजार करोड़ रुपया बकाया है। प्रदेश में भाजपा राज जैसी किसानों की बर्बादी पहले कभी नहीं रही। धान की फसल के लिए किसान खाद को तरस रहे हैं।
समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहाकि, किसानों का अपमान करने के लिए केंद्र सरकार ने गन्ने के उचित एवं लाभकारी मूल्य (एफआरपी) में मात्र 10 रुपए की वृद्धि कर 285 रुपए कुंतल तय किया है। उन्होंने सवाल किया कि किसानों की आय दोगुनी कब होगी? किसान इंतजार कर रहा है कि घोषित राहत पैकेज में उसकी रकम कहां है?
अखिलेश ने कहा, किसान अन्नदाता है लेकिन भाजपा उसकी हित चिंता से बेपरवाह है। वह तो कॉरपोरेट की संरक्षक है। किसानों की मौत पर भी उसकी संवेदना नहीं जागती है। अब किसानों ने अपनी आय दोगुना करने का झांसा देने वालों से बदला लेने के लिए वर्ष 2022 निश्चित कर रखा है।
समाजवादी पार्टी सुप्रीमो ने कहा कि, खरीफ की फसल के लिए यूरिया की जरूरत है लेकिन तमाम साधन सहकारी समितियों के गोदाम खाली है। अमरोहा में खाद वितरण में घोटाला मिला है। हरदोई में यूरिया के नाम पर कालाबाजारी चल रही है। बाराबंकी के जिलाधिकारी ने खुद अपनी जांच में गड़बड़ी पाई। मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में 23,252 क्विंटल खाद घोटाला उजागर हुआ है। फर्जी नामों पर खाद बिक्री के धंधे में 18 विक्रेताओं की सूची बनी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो