scriptअखि‍लेश यादव का ऐलान, किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी 26 जनवरी को तिरंगा लगाकर निकालेगी ट्रैक्टर रैली | Lucknow Akhilesh Yadav Farmer Support SP 26 Jan tricolor Tractor rally | Patrika News

अखि‍लेश यादव का ऐलान, किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी 26 जनवरी को तिरंगा लगाकर निकालेगी ट्रैक्टर रैली

locationलखनऊPublished: Jan 21, 2021 04:56:49 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

किसान लगातार शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं उनका अहिंसात्मक आंदोलन ऐतिहासिक बन गया है : सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव

अखि‍लेश यादव का ऐलान, समाजवादी पार्टी 26 जनवरी को तिरंगा लगाकर निकालेंगे ट्रैक्टर रैली

अखि‍लेश यादव का ऐलान, समाजवादी पार्टी 26 जनवरी को तिरंगा लगाकर निकालेंगे ट्रैक्टर रैली

लखनऊ. किसान आंदोलन के समर्थन में खुलकर आए समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहाकि, गणतंत्र दिवस पर किसान समाजवादी पार्टी की अगुवाई में राष्ट्रीय ध्वज लगाकर ट्रैक्टर रैली निकालेंगे। अखिलेश यादव का यह निर्देश पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को जारी कर दिया गया है।
यूपी में इन 880 ग्राम प्रधानों के पदों पर नहीं होंगे चुनाव, मजबूरी की वजह जानेंगे ताेेे हो जाएंगे हैरान

अन्नदाता सम्मान का पात्र :- सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहाकि, किसान लगातार शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका अहिंसात्मक आंदोलन ऐतिहासिक बन गया है। गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व है। अन्नदाता सम्मान का पात्र है। उसको अपमानित नहीं किया जाना चाहिए। किसानों की मांगों की उपेक्षा नहीं होनी चाहिए। उनकी मांगों को मानने से राष्ट्र का गौरव बढ़ेगा।
जब किसानों को स्वीकार्य नहीं है तो क्या फायदा :- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहाकि, किसानों की मुख्य मांग है कि तीनों कृषि कानूनों को वापस लिया जाए क्योंकि किसान हितों के विरोधी है। इसी के साथ वे न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की अनिवार्यता की मांग कर रहे हैं ताकि किसान को उसकी फसल का लाभकारी दाम मिल सके। भाजपा को समझना चाहिए कि जिनके लिए यह कानून बना है, जब उन्हें ही ये स्वीकार्य नहीं है तो फिर इसका क्या फायदा।
किसानों के साथ गणतंत्र दिवस मनाएगी सपा :- अखिलेश ने कहा, 26 जनवरी को सपा किसानों के साथ गणतंत्र दिवस मनाएगी। इस दिन राज्यभर की प्रत्येक तहसील पर किसान अपने-अपने ट्रैक्टरों पर तिरंगा लगाकर आएंगे। वे समाजवादियों के साथ राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होकर एकता का प्रदर्शन करेंगे।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7ytgjv

ट्रेंडिंग वीडियो