scriptभगवान राम सिर्फ भाजपा के नहीं हैं राम हमारे भी हैं : अखिलेश यादव | Lucknow Akhilesh Yadav ram Only BJP No Samajwadi Party | Patrika News

भगवान राम सिर्फ भाजपा के नहीं हैं राम हमारे भी हैं : अखिलेश यादव

locationलखनऊPublished: Aug 13, 2020 05:09:29 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

समाजवादी पार्टी सुपीमो राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इंटरव्यू में कहाकि, भाजपा शासन काल में हो रहे एनकाउंटर्स फर्जी है। ठोको नीति की वजह से उन्हीं का एनकाउंटर हो रहा है, जो भाजपा सरकार के निशाने पर हैं।

भगवान राम सिर्फ भाजपा के नहीं हैं राम हमारे भी हैं : अखिलेश यादव

भगवान राम सिर्फ भाजपा के नहीं हैं राम हमारे भी हैं : अखिलेश यादव

लखनऊ. समाजवादी पार्टी अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहाकि, भगवान राम सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के नहीं हैं, राम हमारे भी हैं। मैंने हमेशा ये कहा, नेताजी ने भी इस बात को कहा। मैंने लोकसभा में कहा कि राम भगवान विष्णु के अवतार हैं, जो राम हैं वो कृष्ण हैं, जो कृष्ण हैं वो राम हैं। तो इसमें कोई बात ही नहीं है, जब सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर बनाने का फैसला सुना दिया है, अब किसी को सवाल जवाब करने की जरूरत ही नहीं है।”
समाजवादी पार्टी सुपीमो राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इंटरव्यू में कहाकि, भाजपा शासन काल में हो रहे एनकाउंटर्स फर्जी है। ठोको नीति की वजह से उन्हीं का एनकाउंटर हो रहा है, जो भाजपा सरकार के निशाने पर हैं। अपराधियों को संरक्षण देने के आरोपों पर अखिलेश यादव ने कहा, तो सरकार क्यों नहीं सुप्रीम कोर्ट के जज से अपने कार्यकाल में अब तक हुए फेक एनकाउंटर्स की जांच करा लेती? नोएडा में जो एक जिम इंस्ट्रक्टर था क्या उसकी हत्या नहीं कर दी? सुमित गुर्जर पर कोई मुकदमा दर्ज था? आजमगढ़ का एक नौजवान था, उस पर कितने मुकदमे थे? क्या फेक एनकाउंटर नहीं था? लखनऊ में विवेक तिवारी का मामला नहीं देखा किसी ने। क्या पुलिस ने उसकी हत्या नहीं कर दी? उत्तर प्रदेश की जनता जानती है। इनकी ठोको नीति की वजह से ये हत्याएं हुई हैं, क्या सरकार के पास इसका कोई जवाब है?
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो