scriptडोनाल्ड ट्रंप के आने से दुनिया में बढ़ा भारत का ग्राफ : भाजपा | Lucknow Ayodhya Donald Trump India Visit BJP Bhupendra Yadav | Patrika News

डोनाल्ड ट्रंप के आने से दुनिया में बढ़ा भारत का ग्राफ : भाजपा

locationलखनऊPublished: Feb 24, 2020 06:26:13 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

अयोध्या पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादवकहा, महाराष्ट्र सरकार ने जनादेश को दिया है धोखा अब जनता करेगी फैसलाराजनीतिक स्वार्थ के लिए नागरिक संशोधन बिल का हो रहा विरोध

डोनाल्ड ट्रंप के आने से दुनिया में बढ़ा भारत का ग्राफ : भाजपा

डोनाल्ड ट्रंप के आने से दुनिया में बढ़ा भारत का ग्राफ : भाजपा

अयोध्या. भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव ने कहाकि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आने से भारत की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छवि बनी है। रामनगरी अयोध्या के सरयू तट पर श्रीरामनाम महायज्ञ में चल रहा है। जिसमें शामिल होने भूपेंद्र यादव अयोध्या पहुंचे।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव ने आज कहाकि बहुत ही सौभाग्य का अवसर हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प भारत आए हैं। उनके भारत आगमन से विश्व में एक बड़ा संदेश गया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की पूरे विश्व में एक अच्छी छवि बन रह है। दुनिया में सभी देशों से हमारे संबंध बेहतर हुए हैं। और आज ट्रम्प के आने के बाद अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर व्यापार, उद्योग, शांतिपूर्ण प्रयासों को एक ताकत और मदद मिलेगी।
हम कहीं पर हारे नहीं :- उन्होंने कहा कि आज भाजपा का वोट प्रतिशत सभी जगह बढ़ रहा है। और लगातार कार्य किया जा रहा है। छह राज्यों में सरकार न होने पर राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव ने कहा कि हम कहीं पर हारे नहीं हरियाणा में हमारी सरकार बनी है। महाराष्ट्र में भी हमारी सरकार बनी वो तो हमारा जनादेश चोरी करके ले गए। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व को जनादेश प्राप्त हुआ, महाराष्ट्र में भाजपा ने जितनी सीटें लड़ी ज्यादातर पर प्रतिशत पार्टी का ही था। लेकिन वह हमारी जनादेश को धोखा देने का कार्य किया गया है और जनता ही उसका जवाब देगी, हम लगातार जनता की सेवा के लिए तत्पर हैं।
सीएए विरोधियों का उद्देश्य स्वार्थपूर्ण :- सीएए पर राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव ने कहा ने कहाकि हिंसा कर रहे हैं उनका उद्देश्य स्वार्थपूर्ण है। जहां तक नागरिकता संसोधन कानून का विषय है यह कानून किसी की नागरिकता लेने वाला नहीं है। यह तो बल्कि बांग्लादेश, पाकिस्तान, आफगानिस्तान में रहने वाले अल्पसंख्यक समाज जैसे हिन्दू जैन पारसी ईसाई लोगों को जिस प्रकार से कष्ट का जीवन जीना पड़ रहा है उनको एक तरीके अब सुरक्षा प्रदान करके गरिमा देने वाला विधयेक है। लेकिन जब किसी के जीवन को सुरक्षित रखने की बात है तो उसका विरोध किस बात का है। यह राजनैतिक स्वार्थ के विरोध है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो