scriptफॉयर ब्रांड भाजपा नेता उमा, शिव से नाराज, सीबीआई की विशेष कोर्ट में पेश हुईं | Lucknow Babri demolition case CBI special court Uma Bharti Shivraj Sin | Patrika News

फॉयर ब्रांड भाजपा नेता उमा, शिव से नाराज, सीबीआई की विशेष कोर्ट में पेश हुईं

locationलखनऊPublished: Jul 02, 2020 05:16:55 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

बाबरी मस्जिद विध्वंस मामला : फॉयर ब्रांड वरिष्ठ भाजपा नेता उमा भारती ने 19वीं आरोपी के तौर पर अपना बयान दर्ज कराया।

फॉयर ब्रांड भाजपा नेता उमा, शिव से नाराज, सीबीआई की विशेष कोर्ट में पेश हुईं

फॉयर ब्रांड भाजपा नेता उमा, शिव से नाराज, सीबीआई की विशेष कोर्ट में पेश हुईं

लखनऊ. बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में विशेष सीबीआई अदालत में बृहस्पतिवार को भाजपा की फॉयर ब्रांड वरिष्ठ भाजपा नेता उमा भारती ने 19वीं आरोपी के तौर पर अपना बयान दर्ज कराया। अब यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का कोर्ट में पेश होने का नम्बर है। इसी बीच उमा भारती ने मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल के विस्तार में जातीय असंतुलन को लेकर अपनी नाराजगी जताई है। बताया जा रहा है उन्होंने पार्टी नेतृत्व के समक्ष ‘सैद्धांतिक असहमति’ जताई है।
विशेष सीबीआई अदालत 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में अभियुक्त 32 लोगों के बयान दर्ज कर रही है। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि इस मामले की सुनवाई 31 अगस्त तक पूरी कर ले। इसलिए सीबीआई की विशेष अदालत रोजाना सुनवाई कर रही है।
शिवराज सिंह मंत्रिमंडल विस्तार से हैं नाराज :- उमा भारती गुरुवार को बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में लखनऊ के विशेष अदालत में पेश हुईं जहां उन्होंने मीडियाकर्मियों संग वार्ता में मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह मंत्रिमंडल विस्तार मामले पर अपनी नाराजगी का इजहार किया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उमा भारती ने बुधवार को ही पार्टी नेतृत्व को अपनी सैद्धांतिक असहमति से अवगत करा दिया था। उन्होंने जातीय असंतुलन को ठीक करने की गुजारिश पार्टी नेतृत्व से की थी, संभवत: उनकी बात को ज्यादा तवज्जो नहीं दी गई। मध्य प्रदेश में गुरुवार सुबह 11 बजे राजभवन में आयोजित समारोह में 28 नए मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें 20 कैबिनेट और 8 राज्य मंत्री हैं।
गाय, गंगा, गौ और राम सभी पूजनीय :- उमा भारती ने कहा कि केस अभी कोर्ट में है, इसलिए कुछ टिप्पणी करना ठीक नहीं होगा, पर गाय, गंगा, गौ और राम ये सभी उनके लिए पूजनीय हैं। उमा भारती ने कहा, ”राम मंदिर का मामला 5 शताब्दियों तक चला है, राम मंदिर पर जो फैसला आया और उसे देशवासियों ने जिस तरह स्वीकारा वह गौरव की बात है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो