scriptअपहरण कांड पर सीएम योगी पर प्रियंका गांधी ने साधा निशाना, सरकार के लोग चुनावी सभाओं में जाकर करते हैं कोरी भाषणबाजी | Lucknow Baghpat Kidnapping CM Yogi Priyanka Gandhi Shuffle Target | Patrika News

अपहरण कांड पर सीएम योगी पर प्रियंका गांधी ने साधा निशाना, सरकार के लोग चुनावी सभाओं में जाकर करते हैं कोरी भाषणबाजी

locationलखनऊPublished: Oct 26, 2020 02:39:28 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहाकि, सरकार के लोग चुनावी सभाओं में जाकर कोरी भाषणबाजी करते हैं। जनता में भय व्याप्त है।

अपहरण कांड पर सीएम योगी पर प्रियंका गांधी ने साधा निशाना, सरकार के लोग चुनावी सभाओं में जाकर करते हैं कोरी भाषणबाजी

अपहरण कांड पर सीएम योगी पर प्रियंका गांधी ने साधा निशाना, सरकार के लोग चुनावी सभाओं में जाकर करते हैं कोरी भाषणबाजी

लखनऊ. यूपी में कानून व्यवस्था बुरी तरह से छिन्न भिन्न हो गई है। यूपी में लगातार महिला अपराध बढ़ रहे हैं। अब अपहरण का धंधा भी चल गया है। कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहाकि, सरकार के लोग चुनावी सभाओं में जाकर कोरी भाषणबाजी करते हैं। जनता में भय व्याप्त है।
बागपत में एक लोहा व्यापारी के अपहरण और फिरौती मांगने की घटना से पूरे व्यापारी समाज में डर व्याप्त हो गया है। इस पर कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने सोमवार को ट्विट करते हुए लिखा कि, बागपत में आज सुबह एक लोहा व्यापारी का अपहरण हो गया। यूपी में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। व्यापारी सुरक्षित नहीं हैं। बच्चे सुरक्षित नहीं हैं। सरकार के लोग चुनावी सभाओं में जाकर कोरी भाषणबाजी करते हैं। जनता में भय व्याप्त है।
बागपत जिले के बड़ौत शहर में सोमवार को बदमाशों ने लोहा व्यापारी का अपहरण कर लिया। फिर बदमाशों ने फोन कर व्यापारी के परिजनों से एक करोड़ की फिरौती मांगी है। पर बागपत पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर सिर्फ सात.आठ घंटें में लोहा व्यापारी को अपहरणकर्ताओं से छुड़वा लिया। मेरठ के आईजी ने इस बारामदगी की पुष्टि की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो