scriptबड़ी खबर : बैंक ने देना शुरू किया किसानों को नकद एक लाख रुपए का कर्ज़ | Lucknow Big news farmers get loan one lakh rupees cash Bank start | Patrika News

बड़ी खबर : बैंक ने देना शुरू किया किसानों को नकद एक लाख रुपए का कर्ज़

locationलखनऊPublished: Apr 05, 2021 05:20:21 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

अब किसानों को नकद एक लाख रुपए का कर्ज़ मिलेगा

बड़ी खबर : बैंक ने देना शुरू किया किसानों को नकद एक लाख रुपए का कर्ज़

बड़ी खबर : बैंक ने देना शुरू किया किसानों को नकद एक लाख रुपए का कर्ज़

लखनऊ. अब किसानों को नकद एक लाख रुपए का कर्ज़ मिलेगा। किसानों को नगद धन देने के लिए उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक आगे आया है। पर किसानों (farmers) को एक लाख रुपए नकद (cash) लेने के लिए कुछ शर्तों को पूरा करना होगा। अगर सारी शर्तें पूरी हुईं तो तुरंत एक लाख रुपए मिल जाएंगे। और इस कर्ज की वापसी किसान क्रेडिट कार्ड की भांति होगी।
यूपी सीएम योगी ने मुस्कुराते हुए कोरोनावायरस वैक्सीन की पहली डोज लगवाई

जमीन की वैल्यू के हिसाब से देंगे कर्ज :- उत्तर प्रदेश में सहकारी ग्राम विकास बैंक (uttar pradesh cooperative village development bank) की 323 शाखाएं कम कर रही हैं। और इन्ही शाखाओं से किसानों को कर्ज दिया जाएगा। सहकारी ग्राम विकास बैंक ने इस एक अप्रैल से 31 मार्च 2022 तक किसानों को 100 करोड़ रुपए का ऋण देने का लक्ष्य रखा है। 500 करोड़ की गारंटी पर जून तक 300 करोड़ के ऋण बांटे जाएंगे। अगले वित्तीय वर्ष में बैंक सभी मदों में मिलाकर कुल 550 करोड़ का ऋण किसानों को 11 से 11.50 फीसद ब्याज की दर पर उपलब्ध कराएगा। बैंक के माध्यम से 60.22 लाख किसानों को फायदा होने की उम्मीद है। जमीन की वैल्यू के हिसाब से लघु व सीमांत किसानों के साथ ही बड़े कास्तकारों को कर्ज दिया जाएगा।
नए वित्तीय वर्ष से योजना लागू :- उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक प्रबंध निदेशक एके सिंह ने बताया कि किसानों की आय दोगुनी करने की यूपी सरकार की मंशा के सापेक्ष क्रेडिट कार्ड की तर्ज पर एक लाख तक नकद पैसा देने का निर्णय लिया गया है। किसानों की जमीन के दस्तावेजों के आधार पर ऋण की धनराशि का निर्धारण होगा। नए वित्तीय वर्ष से योजना लागू होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो