लखनऊ

भाजपा सरकार को अखिलेश यादव ने दिखाया आइना कहा, सपा कार्यकर्ताओं को नहीं किसानों को किया गिरफ़्तार

भाजपा सरकार ने सपा के कार्यकर्ताओं को ही जेल नहीं भेजा है बल्कि किसानों की भी गिरफ़्तारी की है क्योंकि सपा के अधिकतर कार्यकर्ता किसान ही हैं : अखिलेश यादव

लखनऊDec 16, 2020 / 10:48 am

Mahendra Pratap

भाजपा सरकार को अखिलेश यादव ने दिखाया आइना कहा, सपा कार्यकर्ताओं को नहीं किसानों को किया गिरफ़्तार

लखनऊ. भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहाकि, भाजपा सरकार ने सपा के कार्यकर्ताओं को ही जेल नहीं भेजा है बल्कि किसानों की भी गिरफ़्तारी की है क्योंकि सपा के अधिकतर कार्यकर्ता किसान ही हैं।
कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के आंदोलन को समर्थन करने वाले समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा सरकार कड़ा रुख अपनाया रही है, उन्हें विरोध प्रदर्शन करने पर जेल भेज दे रही है। इस पर चिंता जताते हुए समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बुधवार को अपने ट्विट पर लिखा कि, भाजपा सरकार ने सपा के कार्यकर्ताओं को ही जेल नहीं भेजा है बल्कि किसानों की भी गिरफ़्तारी की है क्योंकि सपा के अधिकतर कार्यकर्ता किसान ही हैं। सपा के इस संघर्ष में किसान, मजदूर, महिला, युवा, छोटे व्यापारी, दुकानदार, कारोबारी साथ हैं क्योंकि कृषि क़ानून का असर सब पर पड़ रहा है।
कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के आंदोलन का बुधवार को 21वां दिन है। किसानों को दिल्ली की सीमाओं से हटाने की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। उधर किसान आंदोलन को लेकर 9 दिसंबर तक केंद्र सरकार बैकफुट पर थी, लेकिन अब आक्रामक रुख अपना रही है।

Hindi News / Lucknow / भाजपा सरकार को अखिलेश यादव ने दिखाया आइना कहा, सपा कार्यकर्ताओं को नहीं किसानों को किया गिरफ़्तार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.