scriptखिचड़ी की तरह मिलकर काम करते हैं भाजपा कार्यकर्ता : स्वतंत्र देव | Lucknow BJP Swatantra Dev Singh Dinesh Sharma khichadi Makar Sankranti | Patrika News

खिचड़ी की तरह मिलकर काम करते हैं भाजपा कार्यकर्ता : स्वतंत्र देव

locationलखनऊPublished: Jan 14, 2020 07:57:13 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

अटलजी के समय भाजपा लखनऊ महानगर में खिचड़ी भोज की परम्परा : डा. दिनेश शर्मासीएए के समर्थन के लिए उपस्थित लोगों से 886628862 नं. डायल कराया21 जनवरी को सीएए के समर्थन में होने वाली रैली की दी जानकारी

खिचड़ी की तरह मिलकर काम करते हैं भाजपा कार्यकर्ता : स्वतंत्र देव

खिचड़ी की तरह मिलकर काम करते हैं भाजपा कार्यकर्ता : स्वतंत्र देव

लखनऊ. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता खिचड़ी की तरह छोटे-बड़े, अगड़े-पिछड़े का भेद मिटाकर समरसता भाव के साथ मिलकर काम करते हैं और त्योहार मनाते हैं उसी कड़ी में हम सब मिलकर आज तहरी का सेवन
करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर की तरफ से मनोरम लॉन निरालानगर में तहरी भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता खिचड़ी की तरह मिलकर काम करते हैं। उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि लखनऊ महानगर में खिचड़ी भोज की परम्परा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी के समय से चली आ रही है। हम सब को मिलकर अनेकता में एकता बनानी है।
खिचड़ी की तरह मिलकर काम करते हैं भाजपा कार्यकर्ता : स्वतंत्र देव
इसके पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, डा. दिनेश शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष/अवध क्षेत्र प्रभारी जेपी एस.राठौर, उप्र सरकार में मंत्री आशुतोश टण्डन गोपाल, बृजेश पाठक, स्वाती सिंह, कपिल देव अग्रवाल, अवध क्षेत्र अध्यक्ष सुरेश तिवारी, विधायक सुरेश श्रीवास्तव, डा. नीरज बोरा, रोमी साहनी, सुधीर हलवासिया, अनूप गुप्ता, अशोक बाजपेयी, संजय सेठ का स्वागत किया और सीएए के समर्थन के लिए उपस्थित लोगों से 886628862 नं. डायल कराया। 21 जनवरी को सीएए के
समर्थन में होने वाली रैली की जानकारी दी, जिसमें प्रमुख रूप से @गृहमंत्री भारत सरकार अमित शाह रहेंगे।
खिचड़ी की तरह मिलकर काम करते हैं भाजपा कार्यकर्ता : स्वतंत्र देव
इस अवसर पर प्रमुख रूप से महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, अंजनी श्रीवास्तव, पुष्कर शुक्ला, रामअवतार कनौजिया, दिनेश तिवारी, मान सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इं. अवनीश सिंह, महिला आयोग की सदस्य सुनीता बंसल, पंजाबी अकादमी के चेयरमैन इकबाल सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक अभिषेक खरे, बृज बहादुर, महानगर उपाध्यक्ष देवशर्मा मुन्ना मिश्रा, सुनील
मिश्रा, आनंद द्विवेदी, अशोक तिवारी, घनश्याम अग्रवाल, विवेक सिंह तोमर, सुनील यादव गुड्डू, टिंकू सोनकर, रामकृष्ण यादव, रजनीश गुप्ता, पी.एन. सिंह, नगर पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में मण्डल अध्यक्ष, पार्षद एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो