scriptग्लोबल यूथ पीस एंबेसडर अवार्ड के लिए चुने गए लखनऊ के सार्थक प्रकाश सिन्हा | lucknow boy selected for Global Youth Peace Ambassador Award | Patrika News

ग्लोबल यूथ पीस एंबेसडर अवार्ड के लिए चुने गए लखनऊ के सार्थक प्रकाश सिन्हा

locationलखनऊPublished: Aug 25, 2019 07:32:08 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

लविवि के यात्रा एवं पर्यटन छात्र को मिला गेलोबल यूथ पीस एंबेसडर अवार्ड

ग्लोबल यूथ पीस एंबेसडर अवार्ड के लिए चुने गए लखनऊ के सार्थक प्रकाश सिन्हा

ग्लोबल यूथ पीस एंबेसडर अवार्ड के लिए चुने गए लखनऊ के सार्थक प्रकाश सिन्हा

लखनऊ. लविवि के एम.बी.ए (यात्रा एवं पर्यटन) के छात्र सार्थक प्रकाश सिन्हा को मालदीव में होने वाले ग्लोबल यूथ पीस एंबेसडर अवार्ड के लिए चयनित किया गया। एशिया के विभिन्न देशों के युवाओं का चयन इस अवार्ड के लिए किया गया है, जिसमें भारत, इराक, नेपाल, भूटान, मालदीव आदि के युवा शामिल हैं। यह अवार्ड मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नाशिद की उपस्थिति में सभी यूथ एंबेसडर को प्रदान किया जाएगा।
चीन में किया था भारत का प्रतिनिधित्व

गौरतलब है कि सार्थक प्रकाश सिन्हा का चयन पहले भी अन्तराष्ट्रीय स्तर पर भारत-चीन युवा विनिमय कार्यक्रम के लिए हो चुका है। तब यह भारत के प्रतिनिधि के रूप में चीन गए थे। इससे पहले सार्थक का चयन भारत-बोत्सवाना यूथ डायलॉग, भारत-चेक गणराज्य यूथ डायलॉग आदि कार्यक्रमों के लिए किया जा चुका है। बता दें कि सार्थक राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक हैं व राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों जैसे पूर्व गणतंत्र दिवस शिविर(आगरा), राष्ट्रीय युवा महोत्सव(नोएडा) इंटरनेशनल यूथ फेस्टिवल (त्रिपुरा) आदि मे भी अपनी प्रतिभा प्रदर्शित कर चुके हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो