scriptयूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन आज, मिल रहीं हैं ढेरों बधाईयां और शुभकामनाएं | Lucknow CM Yogi Adityanath Birthday Today congratulations best wishes | Patrika News

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन आज, मिल रहीं हैं ढेरों बधाईयां और शुभकामनाएं

locationलखनऊPublished: Jun 05, 2021 11:33:34 am

Submitted by:

Mahendra Pratap

UP CM Yogi Adityanath Birthday Today – पर सीएम योगी अपना जन्मदिन नहीं मनाते हैं। योगी होने के नाते वह इन सबसे दूर रहते हैं।

cm_yogi_birthday.jpg

Aligarh Muslim Leader Celebrated Yogi Birthday with Blood Tilak

लखनऊ. UP CM Yogi Adityanath Birthday Today यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज 50वां जन्मदिन है। उनका जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में हुआ था। उनका नाम अजय सिंह था। नाथ संप्रदाय से दीक्षा लेने के बाद नाम बदलकर आदित्यनाथ हो गया। सीएम योगी को शुक्रवार शाम से ही जन्मदिन की शुभकामनाएं मिल रही हैं। नेता और जनता अपने सीएम को ट्वीट के जरिए बधाई दे रही है।
गोमती नदी में खत्म होने वाली है आक्सीजन, यूपी की इन दो नदियों में आक्सीजन की मात्रा शून्य

जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं : केशव प्रसाद मौर्य

सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह ने फोन कर जन्मदिन की बधाई दी। जन्मदिन की बधाई देते हुए यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट पर लिखा कि,”ओजस्वी वक्ता व कर्मठ व्‍यक्तित्‍व के धनी एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी, आपको जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।”
प्रगति के नए आयाम छुएं :- उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि ‘सुशासन और विकास के पर्याय, उत्तर प्रदेश को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर आपको दीर्घायु करें। प्रदेश आपके नेतृत्व में प्रगति के नए आयाम छूए।’
बाबा गोरक्षनाथ स्वस्थ और दीर्घायु रखें : स्वतंत्र देव सिंह

यूपी भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट कर कहाकि ‘प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित, हिन्दू हृदय सम्राट, प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पूज्य महंत योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनायें, बाबा गोरक्षनाथ आपको स्वस्थ और दीर्घायु रखें।
पर सीएम योगी अपना जन्मदिन नहीं मनाते हैं। योगी होने के नाते वह इन सबसे दूर रहते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो