scriptसभी देशवासियों को पर्व लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं : सीएम योगी | Lucknow CM Yogi Festival Lohri Hearty Best wishes | Patrika News

सभी देशवासियों को पर्व लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं : सीएम योगी

locationलखनऊPublished: Jan 13, 2021 12:01:16 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

Lohri 2021 पूरे हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है लोहड़ी लोकपर्व

सभी देशवासियों को पर्व लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं : सीएम योगी

सभी देशवासियों को पर्व लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं : सीएम योगी

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को यूपी समेत सभी देशवासियों को पर्व लोहड़ी (Lohri 2021) की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

मौसम विभाग का यूपी के कई जिलों में भारी शीतलहर का अलर्ट, इस तारीख को तो जबरदस्त रहेगी ठंड
प्रत्येक वर्ष मकर संक्रांति से एक दिन पूर्व रात में लोहड़ी का पर्व मनाया जाता है। लोहड़ी आज बुधवार 13 जनवरी को पूरे यूपी में बहुत हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहाकि, अन्नदाता किसानों के अथक परिश्रम, नई फसल और पालनहार प्रकृति के प्रति आभार व आनंदपूर्ण अभिव्यक्ति के पर्व लोहड़ी की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से कामना है कि यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य लाए और समाज में बंधुत्व की भावना का विकास करे।
लोहड़ी पर्व सब मनाते हैं :- जनवरी माह के अंत में फसलों के बुआई और कटाई का मौसम होता है। लोहड़ी लोकपर्व को फसल उत्सव के नाम से जाना जाता है। माना जाता है कि लोहड़ी की रात साल की आखिरी सबसे लंबी रात होती है। प्रत्येक वर्ष मकर संक्रांति से एक दिन पूर्व रात में लोहड़ी का पर्व मनाया जाता है। मुख्य रूप से सिख समुदाय के लोग इस त्योहार को मनाते हैं। हालांकि, वर्तमान समय में लोग खुशियां मनाने के मौके ढूंढ़ते हैं। ऐसे में सभी समुदाय के लोग इस त्योहार को भी धूमधाम से मनाते हैं।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7ylyt3
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो