scriptUP Top News : कानपुर जनसभा में आज सीएए की बारीकियों से रूबरू कराएंगे योगी, रायबरेली में राजनीति के गुर सिखाएंगी सोनिया-प्रियंका | Lucknow CM Yogi Kanpur public meeting Sonia Gandhi Priyanka RaeBareli | Patrika News

UP Top News : कानपुर जनसभा में आज सीएए की बारीकियों से रूबरू कराएंगे योगी, रायबरेली में राजनीति के गुर सिखाएंगी सोनिया-प्रियंका

locationलखनऊPublished: Jan 22, 2020 11:55:45 am

Submitted by:

Mahendra Pratap

UP Top News- उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें सिर्फ एक क्लिक पर

UP Top News : कानपुर जनसभा में आज सीएए की बारीकियों से रूबरू कराएंगे मुख्यमंत्री योगी, रायबरेली में कार्यकर्ताओं को राजनीति के गुर सिखाएंगी सोनिया-प्रियंका

UP Top News : कानपुर जनसभा में आज सीएए की बारीकियों से रूबरू कराएंगे मुख्यमंत्री योगी, रायबरेली में कार्यकर्ताओं को राजनीति के गुर सिखाएंगी सोनिया-प्रियंका

कानपुर : मुख्यमंत्री योगी का कानपुर के किदवईनगर में जनसभा आज। नागरिकता संशोधन कानून की बारीकियों के बारे में जनसभा में जनता को बताएंगे। साथ में रहेंगे केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह।

रायबरेली: कांग्रेस कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम का भुएमऊ में तीसरा दिन। सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गाँधी दो दिवसीय रायबरेली दौरे पर।
लखनऊ: पूरे प्रदेश में कोहरे का कहर। प्रदेश में कई जगहों पर हुई सड़क दुर्घटना। सीतापुर-लखनऊ नेशनल हाईवे पर बुधवार तड़के घने कोहरे के चलते खड़े ट्रक में कार घुसी। तभी पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने कार को रौंदा। लखीमपुर के व्यापारी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। चंदौली में अनियंत्रित स्कॉर्पियो नहर में गिरी।
लखनऊ : यूपी पुलिस की तकनीकी मदद के लिए आईआईएम इंदौर बना उसका साथी। डीजीपी ओपी सिंह व आईआईएम इंदौर के निदेशक प्रो.हिमांशु राय ने समझौता पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर। आईआईएम इंदौर के विशेषज्ञ अब यातायात प्रबंधन, बीट प्रणाली व यूपी 112 के गश्त चार्ट को बेहतर बनाने व परिवहन प्रबंधन में यूपी पुलिस का करेंगे सहयोग।
लखनऊ : यूपी कैबिनेट बैठक में किसानों पर केंद्रित सामाजिक सुरक्षा की सबसे बड़ी योजना मुख्यमंत्री कृषक कल्याण योजना को मंजूरी। प्रदेश के 2.29 लाख खाताधारक व सहखाताधारक किसानों के साथ उनके आश्रित व बटाईदार को भी मिलेगा लाभ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो