scriptयूपी के दर्जनों जिलों में बाढ़ का कहर, किसानों को मुआवजा दे सरकार : अजय कुमार लल्लू | Lucknow Congress Ajay Kumar Lallu Flood Farmer Compensation Government | Patrika News

यूपी के दर्जनों जिलों में बाढ़ का कहर, किसानों को मुआवजा दे सरकार : अजय कुमार लल्लू

locationलखनऊPublished: Aug 09, 2020 02:40:49 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से वे बाढ़ पीड़ितों के बीच जाकर उनका हाल चाल ले रहे हैं। बहराइच से लेकर बलिया तक स्थिति बहुत भयानक है।

यूपी के दर्जनों जिलों में बाढ़ का कहर, किसानों को मुआवजा दे सरकार : अजय कुमार लल्लू

यूपी के दर्जनों जिलों में बाढ़ का कहर, किसानों को मुआवजा दे सरकार : अजय कुमार लल्लू

लखनऊ. उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी योगी सरकार से मांग की है कि प्रदेश सरकार तत्काल प्रभाव से किसानों को मुआवजा दे ताकि इस विपदा में उनको थोड़ी राहत मिले। कांग्रेस ने कहाकि इस वक्त सूबे में बढ़ा से हालात काफी बुरे हैं। दर्जनों जिलों में बाढ़ ने कहर मचाया हुआ है। खेतों में धान और गन्ने की खेती डूब गई है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से वे बाढ़ पीड़ितों के बीच जाकर उनका हाल चाल ले रहे हैं। बहराइच से लेकर बलिया तक स्थिति बहुत भयानक है। जगह जगह तटबन्धों की दशा बहुत ही दयनीय हालत में है। उन्होंने कहा कि इससे साफ-साफ सरकार की लापरवाही उजागर होती है।
लल्लू ने कहा कि गोंडा, बहराइच, बाराबंकी, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, मऊ, आज़मगढ़ समेत कई जिलों में गन्ना और धान की फसल डूब गई है। कई जिलों में तेज बारिश से भी बहुत नुकसान हुआ है। वहां भी फसलें बर्बाद हो गई हैं। बाढ़ से अपार जन धन की हानि हुई है। सरकार को तत्काल प्रभाव से पीड़ित जनता की मदद करनी चाहिए।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के किसान लगातार कई वर्षों से प्राकृतिक आपदा और किसान विरोधी सरकारी नीतियों के शिकार हो रहे हैं। उनके जेब में फूटी कौड़ी तक नहीं है। सरकार तत्काल प्रभाव बाढ़ को आपदा घोषित करे और जन-धन की हुई हानि का मुआवजा घोषित करे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो