scriptसंकट के समय नेतृत्व की पहचान होती : प्रियंका गांधी | Lucknow Congress Priyanka Gandhi BJP Government Corona era | Patrika News

संकट के समय नेतृत्व की पहचान होती : प्रियंका गांधी

locationलखनऊPublished: Jul 26, 2020 04:45:00 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर ताना मारते हुए कहाकि संकट के समय नेतृत्व की पहचान होती है।

संकट के समय नेतृत्व की पहचान होती : प्रियंका गांधी

संकट के समय नेतृत्व की पहचान होती : प्रियंका गांधी

लखनऊ. इस वक्त कोरोना काल चल रह है, रोजाना कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। भाजपा सरकार सबको साथ लेकर चलने के बजाए चुनी हुई सरकारों को गिराने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर ताना मारते हुए कहाकि संकट के समय नेतृत्व की पहचान होती है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को अपने ट्विट पर लिखा कि, संकट के समय नेतृत्व की पहचान होती है। कोरोना के राष्ट्रीय संकट में देश को जनहित में काम करने वाले नेतृत्व की जरूरत है। मगर केंद्र की भाजपा सरकार ने जनता द्वारा चुनी गई सरकारों को गिराने की कोशिश कर अपनी मंशा और अपना चरित्र साफ कर दिया है। जनता जवाब देगी।
प्रियंका गांधी ने रविवार को अपने ट्विट पर लिखा कि, कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के जाबांज सैनिकों को नमन। हमारे देश की रक्षा करने वाले सैनिकों को नमन। देश की रक्षा करते-करते शहीद हुए सभी सैनिकों को नमन।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो