scriptलॉकडाउन खत्म हुआ तो बिना मास्क नहीं निकल पाएंगे बाहर, खादी के कपड़े के बनाए जाएंगे 66 करोड़ मास्क | Lucknow Coronavirus Lockdown Over 66 crores New masks CM Yogi order | Patrika News

लॉकडाउन खत्म हुआ तो बिना मास्क नहीं निकल पाएंगे बाहर, खादी के कपड़े के बनाए जाएंगे 66 करोड़ मास्क

locationलखनऊPublished: Apr 04, 2020 03:49:40 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

खादी के कपड़े से बनाए जाएंगे 66 करोड़ मास्क इन मास्को को आसानी से धोकर दोबारा किया जा सकेगा इस्तेमालगरीबों को मुफ्त में दिया जाएगा मास्क बाकी जनता देना होगा मामूली दामबिना मास्क घर से निकलने पर कार्रवाई तय

लॉकडाउन खत्म हुआ तो बिना मास्क नहीं निकल पाएंगे बाहर, खादी के कपड़े के बनाए जाएंगे 66 करोड़ मास्क

लॉकडाउन खत्म हुआ तो बिना मास्क नहीं निकल पाएंगे बाहर, खादी के कपड़े के बनाए जाएंगे 66 करोड़ मास्क

लखनऊ. कोरोना वायरस किसी पर भी रहम नहीं करता है, सिर्फ चूकने का इंतजार करता है, कब चूके और उसके दांव में फंसे। प्रदेश में लॉकडाउन 14 अप्रैल तक है। और इस लॉकडाउन को आगे न बढ़ाने पर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार दोनों गहनता से विचार कर रहीं है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इशारा किया है कि लॉकडाउन को चरणबद्ध तरीके से ही हटाया जाएगा। टीम—11 के सदस्यों को प्लानिंग बनाने को कह दिया गया है। 15 अप्रैल को लॉकडाउन हटने के बाद भी मास्क पहनना बेहद जरूरी होगा, इसमें किसी भी छूट मिलने की उम्मीद नहीं है। मुख्यमंत्री योगी ने 66 करोड़ ट्रिपल लेयर वाले स्पेशल मास्क बनाने का आदेश जारी किया हैै। साथ ही यह भी कहा कि अगर बिना मास्क निकले तो कार्रवाई तय है।
ऐसा माना जा रहा है कि 15 अप्रैल से लॉकडाउन खत्म हो जाएगा। यूपी सरकार ने अब लॉकडाउन खत्म होने की बाद की स्थिति की तैयारियां शुरू कर दी है। लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी कोरोना वायरस की गंभीरता खत्म नहीं होगी। इससे बचने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार मास्क बांटने की तैयारी कर रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कोरोना वायरस की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए अपने आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक की। इसी बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 66 करोड़ ट्रिपल लेयर वाले स्पेशल मास्क बनाने का आदेश दिया है।
उत्तर प्रदेश की कुल जनसंख्या करीब 23 करोड़ है। हर नागरिक को दो-दो मास्क मिलेंगे। खादी के कपड़े से ये मास्क बनाएं जाएंगे। यह मास्क गरीबों को फ्री और बाकी जनता को बेहद कम कीमत में दिए जाएंगे। यह मास्क कपड़े के रीयूज वाले होंगे। इन्हें धोने के बाद दोबारा इस्तेमाल किया जा सकेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त आदेश दिया है कि सभी नागरिकों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। एपेडमिक एक्ट के तहत अगर कोई बिना मास्क के बाहर निकला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो