गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा लखनऊ कोर्ट परिसर, मुख्तार अंसारी के करीबी संजीव जीवा को मारी गोली, वकील के कपड़ों में आए थे शूटर
लखनऊPublished: Jun 07, 2023 05:18:27 pm
Lucknow News: लखनऊ में कोर्ट परिसर में उस समय अफरातफरी मच गई जब लखनऊ कोर्ट के बाहर मुख्तार अंसारी के करीबी संजीव जीवा को गोली मार दी गई


File Photo
यूपी की राजधानी लखनऊ में कोर्ट परिसर में उस समय अफरातफरी मच गई जब लखनऊ कोर्ट के बाहर मुख्तार अंसारी के करीबी संजीव जीवा को गोली मार दी गई। जानकारी के मुताबिक ये गोलीबारी वजीरगंज थाना के कचहरी में हुई है। इस गोली बारी में माफिया मुख्तार अंसारी का करीबी और ब्रह्मदत्त द्विवेदी मर्डर केस में आरोपी जीवा की हत्या कर दी गई है।