scriptमौलिक अधिकारों पर हमला देश का दुर्भाग्य : हीरालाल यादव | Lucknow CPIM Hiralal Yadav President Varanasi visit Fundamental Rights | Patrika News

मौलिक अधिकारों पर हमला देश का दुर्भाग्य : हीरालाल यादव

locationलखनऊPublished: Mar 13, 2021 05:46:55 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) उप्र राज्य कमेटी सचिव हीरालाल यादव ने भाजपा की योगी सरकार की आलोचना

मौलिक अधिकारों पर हमला देश का दुर्भाग्य : हीरालाल यादव

मौलिक अधिकारों पर हमला देश का दुर्भाग्य : हीरालाल यादव

लखनऊ. भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) उप्र राज्य कमेटी सचिव हीरालाल यादव ने भाजपा की योगी सरकार की आलोचना करते हुए कहाकि, सरकार संविधान के आदर्श मूल्यों, और मौलिक अधिकारों पर हमले हों तो इसे देश का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा। महामहिम राष्ट्रपति वाराणसी और मिर्जापुर के तीन दिनी दौरे पर हैं। महामहिम राष्ट्रपति के आगमन के बहाने भाजपा सरकार और जिला प्रशासन असंवैधानिक कार्यवाहियां कर रहा है।
प्रियंका गांधी का सीएम योगी पर बड़ा हमला कहा, विज्ञापन की सरकार, झूठा सारा प्रचार

राष्ट्रपति का वाराणसी दौरा :- हीरालाल यादव ने कहाकि, महामहिम राष्ट्रपति वाराणसी में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने आ रहे है। उनके आगमन के बहाने जिला प्रशासन असंवैधानिक कार्यवाहियां कर रहा है। उसकी इस कार्यवाही की जद में राजनैतिक दलों के नेता व उनके कार्यालय आ गये हैं। जिला प्रशासन ने विपक्षी दलों के कार्यालयों की गतिविधियों को ही रोक दिया है। उसने कार्यालयों के भीतर जहां पुलिस का जाना, बैठना और हस्तक्षेप करना एक अवैधानिक कृत्य होता है, वहां पुलिस का पहरा लगा दिया है।
पुलिस का पहरा बैठाया :- हीरालाल यादव ने कहाकि, माकपा के दशाश्वमेघ स्थिति कार्यालय की निगरानी के नाम पर पुलिस ने भीतर घुसकर डेरा डाल दिया है, जो घोर असंवैधानिक एवं विधि विरूद्ध कार्य है। पार्टी के नेता मीटिंग आदि नहीं कर पा रहे हैं। माकपा सहित कांग्रेस, सपा आदि के कई नेताओं के घरों पर पुलिस का पहरा बैठाया गया है और उन्हें धमकी भरी नोटिसें दी गयी हैं।
अधिकारों में हस्तक्षेप :- हीरालाल यादव ने कहाकि, जिला प्रशासन का यह कृत्य संविधान द्वारा राजनैतिक दलों को दिये गये अधिकारों में हस्तक्षेप है। वाराणसी के जिला प्रशासन की इस अवैधानिक कार्य की निंदा करते हुए अविलम्ब पुलिस को पार्टी कार्यालय से बाहर निकालने की मांग की है। पार्टी कार्यालय में तीन दिनों तक इस हस्तक्षेप को सहन नहीं किया जा सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो