scriptयूपी में दलितों का उत्पीड़न चिंताजनक : हीरालाल यादव | Lucknow CPIM Hiralal Yadav Uttar Pradesh Dalit Harassment Serious | Patrika News

यूपी में दलितों का उत्पीड़न चिंताजनक : हीरालाल यादव

locationलखनऊPublished: Oct 31, 2020 08:18:48 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) उत्तर प्रदेश राज्य सचिव हीरालाल यादव ने यूपी में दलितों के प्रति बढ़ते उत्पीड़न पर चिंता व्यक्त की

यूपी में दलितों का उत्पीड़न चिंताजनक : हीरालाल यादव

यूपी में दलितों का उत्पीड़न चिंताजनक : हीरालाल यादव

लखनऊ. भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) उत्तर प्रदेश राज्य सचिव हीरालाल यादव ने यूपी में दलितों के प्रति बढ़ते उत्पीड़न पर चिंता व्यक्त की और प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि वह दलितों के उत्पीड़न के मामलों में उदासीनता बरतते हुए क्या संदेश देना चाहती है कि दलितों के साथ हो रहे अत्याचार को सरकार की मौन स्वीकृति है?
प्रशासन व सरकार दोनों जिम्मेदार :- अमेठी जिले की मुंशीगंज कोतवाली के बन्दोइया ग्राम के प्रधानपति की जिन्दा जला देने की स्तब्ध करने वाली घटना पर हीरालाल यादव ने कहाकि, वास्तव में प्रधानपति अर्जुन के गांव के दबंगों के समूह उन्हें अपने अपने पक्ष में अपने तरीकों से इस्तेमाल कर रहे थे। एक पक्ष साथ में रहकर दबाव डालकर फायदा उठा रहा था तथा दूसरा विरोध कर अपनी राजनीति चमका रहा था। दोनों समूहों की मंशा का शिकार ब्लाक प्रशासन अपनी रोटी अपने तरीके से ही सेंक रहा था। इस खेल में अधिकारी भी शामिल रहे। ऐसे में सरकार यह कहकर नहीं बच सकती कि वह कार्यवाही कर रही है। उस घटना में लोक प्रशासन व सरकार कम जिम्मेदार नहीं है।
मुआवजा दिलाया जाए :— हीरालाल यादव ने कहाकि, इस हत्या की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार को नैतिकता के आधार पर अपने ऊपर लेते हुए हत्यारों के साथ दोषी भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के विरूद्ध भी कार्यवाही करनी चाहिए। बिना ब्लाक कर्मचारियों की मिलीभगत से ऐसी परिस्थितियां पैदा नही हो सकती हैं। माकपा की मांग है कि पीड़ित परिवार की सामाजिक सुरक्षा तथा परिजनों को मौत के बदले मुआवजा दिलाया जाए। प्रदेश में दलितों के प्रति लगातार बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाया जाए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो