scriptदयाल रेसीडेंसी कल्याण समिति का गठन शीघ्र, फिर उठाएंगे जोरदार तरीके से विकास का मुद्दा | Lucknow Dayal Residency Welfare Committee Formation Soon development | Patrika News

दयाल रेसीडेंसी कल्याण समिति का गठन शीघ्र, फिर उठाएंगे जोरदार तरीके से विकास का मुद्दा

locationलखनऊPublished: Sep 28, 2020 05:11:39 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

दयाल रेज़ीडेंसी कालोनी के सभ्रांत नागरिकों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन

दयाल रेसीडेंसी कल्याण समिति का गठन शीघ्र, फिर उठाएंगे जोरदार तरीके से विकास का मुद्दा

दयाल रेसीडेंसी कल्याण समिति का गठन शीघ्र, फिर उठाएंगे जोरदार तरीके से विकास का मुद्दा

लखनऊ. जलभराव, खम्भों की लाइट, सड़क, नाली, जल निकासी और सुरक्षा जैसे जरूरी मुद्दे पर दयाल रेज़ीडेंसी कालोनी की जनता ने एक बैठक की, जिसमें इन मुद्दों को गंभीरता से उठाते हुए उसके निराकरण पर मंथन किया। और अंत में सर्वसम्मति से यह तय किया गया है कि दयाल रेसीडेंसी कल्याण समिति का गठन किया जाए। जिसके बैनर तले कालोनी के विकास के मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया जाएगा।
फैज़ाबाद रोड चिनहट स्थित दयाल रेज़ीडेंसी कालोनी के सभ्रांत नागरिकों की आज महत्वपूर्ण बैठक पीसी गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन हुई। बैठक का संचालन एस. के.पांडेय ने किया। यह कालोनी 1500 मकानों के लगभग 12 हज़ार नागरिकों की बड़ी कालोनी है। मूलभूत विकास की समस्याओं से जूझ रही है।
विकास के कई मुद्दे एकमत से उठाएगए :- बैठक में श्रीमती सुषमा सिंह ने कालोनी के विकास के कई मुद्दे उठाए। कालोनी के पुराने निवासी हरीश सुरतानी, राजेश सोनी, मंजुला गुप्ता, रणविजय सिंह, अलका रानी, शीला श्रीवास्तव, आशा श्रीवास्तव ने कालोनी में जगह जगह होने वाले जलभराव, खम्भों की लाइट, सड़क, नाली और जल निकासी और सुरक्षा का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाए। राजेश सोनी ने समस्याओं के हल के लिए कई सुझाव दिए। सोनी ने कहा एकता में ही बल होता है। कालोनी में आये दिन होने वाली चोरी, चेन स्नेचिंग की समस्या से लोग त्रस्त हो गए हैं। आर.एस सिंह, एपी सिंह, आर एन गुप्ता, सनातनी श्रीवास्तव, मधु श्रीवास्तव ने कालोनी की दिक्कतों पर विचार रखे। बैठक में उपस्थित वेद प्रकाश यादव, आर.एस वर्मा ने कालोनी के विकास में सहयोग करने के मुद्दे पर अपने विचार रखे।
दयाल रेसीडेंसी कल्याण समिति का होगा गठन :- बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया है कि दयाल रेसीडेंसी कल्याण समिति का गठन किया जाएगा। कालोनी के सभी सभ्रांत नागरिकों से जन सहयोग लेकर हर स्तर पर विकास का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया जाएगा। कालोनी के विकास की रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने तन, मन धन से सहयोग करने का आश्वाशन दिया। अगली बैठक दिनांक 4 अक्टूबर 2020 दिन रविवार को होने का निर्णय लिया गया। अगली बैठक में दयाल रेसीडेंसी कल्याण समिति के अध्यक्ष और महामंत्री का चुनाव किया जाएगा। बैठक के अंत मे श्रीमती सुषमा सिंह एवं अलका रानी सिंह जी सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो