scriptदिवाली 2020 में लक्ष्मी गणेश पूजा के तीन उत्तम मुहूर्त के बारे में जानिए | Lucknow Diwali 2020 Lakshmi Ganesh Puja Muhurat three Best time Know | Patrika News

दिवाली 2020 में लक्ष्मी गणेश पूजा के तीन उत्तम मुहूर्त के बारे में जानिए

locationलखनऊPublished: Nov 14, 2020 10:42:58 am

Submitted by:

Mahendra Pratap

जानिए दिवाली 2020 के तीन उत्तम मुहूर्त।

दीवाली 2020 में लक्ष्मी गणेश पूजा के तीन उत्तम मुहूर्त के बारे में जानिए

दीवाली 2020 में लक्ष्मी गणेश पूजा के तीन उत्तम मुहूर्त के बारे में जानिए

लखनऊ. पूरे उत्तर प्रदेश में दिवाली 2020 बेहद हर्षोल्लास से मनाई जा रही है। दिवाली पर मां लक्ष्मी भगवान गणेश की पूजा कब करें इस पर संशय हमेशा बना रहता है। लखनऊ के राजाजीपुरम के ज्योतिषाचार्य अजय श्रीवास्तव ने शुभ तीन मुहूर्त के बारे में बताया है। इस वक्त पूजा करने से मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से उत्तम लाभ प्राप्त होगा। जानिए दिवाली 2020 के तीन उत्तम मुहूर्त।
ज्योतिषाचार्य अजय श्रीवास्तव ने बताया कि, इस दीवाली 2020 में घर और अपने व्यापारिक स्थान पर पूजा करने के तीन उत्तम मुहूर्त हैं। दिन में पूजा शुरू होकर देर रात तक पूजा का अवसर प्रात है। सबसे शुभ मुहूर्त वृष लग्न में शाम 5.16 से 7.13 बजे के बीच मिलेगा।
ज्योतिषाचार्य अजय श्रीवास्तव ने बताया कि, 14 नवम्बर शनिवार की दोपहर 1.49 तक चतुर्दशी रहेगी। फिर अमावस्या शुरू हो जाएगी, यह रविवार सुबह 11.27 तक बनी रहेगी। दिवाली के दिन शनिवार को लक्ष्मी—गणेश, कुबेर पूजन के लिए शाम को स्थिर लग्न में 5.16 बजे से रात 7.13 बजे तक सबसे शुभ मुहूर्त रहेगा। इस लग्न में घरों और दुकानों-व्यापारिक प्रतिष्ठानों में पूजन करना सर्वश्रेष्ठ है।
ज्योतिषाचार्य अजय श्रीवास्तव ने बताया कि, दोपहर में पूजन का योग है। दोपहर 12.37 से 2.09 तक स्थिर लग्न में पूजन किया जा सकता है। बहुत ही लाभकारी रहेगा। इसके अलावा देर रात स्थित सिंह लग्न में महानिशा पूजा मुहूर्त है। इसका समय देर रात 11.44 से 1.58 बजे के बीच है। इस बीच अगर महालक्ष्मी की पूजा की जाए तो घर धन धान्य से हमेशा भरा रहेगा। और मन शांत रहेगा। ज्योतिषाचार्य अजय श्रीवास्तव ने बताया कि, दीवाली की शाम यानि सूर्यास्त से 24 मिनट पूर्व और बाद तक भी पूजन का संकेत हैं। इस वक्त भी मां लक्ष्मी और गणेश की पूजा कर सकते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो