लखनऊ

लखनऊ में डबल मर्डर, लिव-इन-रिलेशन में रह रहे वृद्ध और प्रेमिका की गला घोंटकर हत्‍या

लखनऊ पुलिस ने मृतक के तीन बेटे और दो पौत्रों को किया गिरफ्तार

लखनऊDec 22, 2020 / 06:34 pm

Mahendra Pratap

लखनऊ में डबल मर्डर, लिव-इन-रिलेशन में रह रहे वृद्ध और प्रेमिका की गला घोंटकर हत्‍या

लखनऊ. राजधानी लखनऊ में एक डबल मर्डर (Lucknow Double murder) ने सनसनी फैला दी। मंगलवार सुबह मड़ियांव थाना क्षेत्र में एक वृद्ध और उसकी प्रेमिका की गला घोंटकर हत्‍या कर दी गई। वृद्ध लंबे वक्‍त से परिवार से अलग प्रेमिका संग लिव-इन-रिलेशन में रह रहा था। इस डबल मर्डर केस में लखनऊ पुलिस ने मृतक के तीन बेटे और दो पौत्रों को गिरफ्तार कर लिया है।
लिव-इन रिलेशनशिप का विरोध :- मड़ियांव थानाक्षेत्र के केशवनगर निवासी राम दयाल (70 वर्ष) की पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी। राम दयाल के पहली पत्‍नी से तीन बेटे और दो पौत्र हैं। इंस्पेक्टर मड़ियांव विपिन कुमार सिंह ने बताया कि, पहली पत्‍नी की मौत के बाद से राम दयाल का शांति देवी (60 वर्ष) के बीच प्रेम शुरू हो गया। इसी बीच दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। राम दयाल के पास इटौंजा में सड़क किनारे दो बीघा जमीन थी। राम दयाल, शांति देवी के कहने पर वह जमीन थोड़ी-थोड़ी करके बेच रहा था। इस बात बेटे और पौत्र नाराज थे। बेटे जमीन बेचने का विरोध कर रहे थे।
यूपी के इस जिले में युवक को पीट-पीट कर ले ली जान, पढ़िए पूरी खबर

पैसे की मांग की :- घटना की जानकारी पर पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने बताया कि राम दयाल ने छह बिसवा जमीन का सौदा 57 लाख रुपए में किया था। उसका 11 लाख राम दयाल के खाते में और शांति के बेटे मोनू के खाते में चार लाख रुपया आया था। इसकी जानकारी जब राम दयाल के तीन बेटे और दो पौत्र को गई। तो पांचों ने इसका विरोध किया। इसपर झगड़ा शुरू हो गया। झगड़े में तीनों बेटों और दो पौत्र ने मिलकर शॉल से गला घोंटकर राम दयाल और शांति देवी की हत्या कर दी थी।
पैसों के लिए कलयुगी बेटे ने मारी लाठियां, बहू ने भी दिया साथ

मना करने पर पांचों हुए आगबबूला :- इंस्पेक्टर ने मड़ियांव विपिन कुमार सिंह ने बताया कि विवाद के बेटों ने पैसे की मांग की और रामदयाल को चेताया की बाकी बची जमीन को बेचे नहीं तो दूसरी पत्नी शांति ने इसका विरोध किया। कहाकि, वह उन्हें फूटी कौड़ी नहीं देगीं। इस पर सभी आग बबूला हो गए और उन्होंने दोनों को मार डाला।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.