Lucknow Famous Street Food Photo: नवाबों का शहर कहे जाने वाला लखनऊ के जायके का कोई जवाब नहीं है। लखनऊ की सड़कों पर राज करने वाले कबाब कुछ ऐसे हैं, जिसे आप खाने के बाद वाह वाह कहेंगे। लखनऊ का कबाब सबसे अच्छा स्ट्रीट फूड माना जाता है। इन स्वादिष्ट कबाबों को चखे बिना इस शहर की आपकी यात्रा पूरी नहीं होगी। यहां लोगों को गलौटी कबाब, टुंडे कबाब और वेज शामी कबाब बहुत पसंद आते हैं। इसकी कीमत 50 रुपया है।
लखनऊ की बिरयानी बहुत ही फेमस है। देश-विदेश में इसकी खुशबू और स्वाद के लोग दीवाने हैं। यहां मटन, चिकन और वेज बिरयानी तक मिलती है। इसके कई प्रकार हैं जैसे वेज हांडी दम बिरयानी, अवधी बिरयानी और मटन बिरयानी। इसकी एक प्लेट की कीमत 100-150 रुपए है।
जब बात स्ट्रीट फूड की हो और उसमे चाट का नाम न आए तो मजा नहीं आता है। लखनऊ की गलियों में मसालेदार, स्वादिष्ट और तीखे स्वाद के लिए मशहूर है टोकरी चाट। स्ट्रीट फूड में बास्केट चाट का नाम भी अहम है। अगर आप चटपटा खाना चाहते हैं। इसे एक बार जरूर ट्राई करें। इसकी कीमत 120 रुपए प्लेट है।
लखनऊ का शीरमाल भी लोगों को काफी पसंद आता है। शीरमाल एक मीठा नान है, जिसे दूध से गूंथा जाता है। इस मीठे नान को मसालेदार करी के साथ परोसा जाता है।
मलाई मक्खन लखनऊ के फेमस आइटम में से एक है। यह सर्दियों के मौसम में मिलता है। मलाई मक्खन लखनऊ का एक बेहतरीन खाना है। इसकी एक किलो की कीमत 360 रुपए है।
नॉन वेज पसंद करने वालों को 'कुलचा निहारी' भी ट्राई करनी चाहिए। निहारी के साथ कुलचा शायद ही आपने खाया हो लेकिन लखनऊ में ये आपको मिलेगा। इस शाही डिश का स्वाद लेने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है। इसकी एक प्लेट की कीमत 60 रुपए है।
लखनऊ में एक और सबसे अच्छा स्ट्रीट फूड कुल्फी फालूदा है। गर्मी की लू को मात देने के लिए ये खाया जाता है। कुल्फी को दूध के साथ बनाया जाता है। इसमें मेवे और फ्लेवर मिलाए जाते हैं। ये 60 रुपए में आधा और 120 रुपए में फुल मिलता है।
लखनऊ की खस्ता कचौरी भी बहुत ज्यादा खाया जाने वाला स्ट्रीट फूड है। लखनऊ की सड़कों पर कचौरी और सफेद चने की सब्जी के ठेले भी काफी दिखते हैं। स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच नाश्ते के लिए सस्ता और बढ़िया स्ट्रीट फूड माना जाता है।
Adarsh Shivam