scriptसोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें आज का भाव | Lucknow Gold silver price Heavy fall know today Price | Patrika News

सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें आज का भाव

locationलखनऊPublished: Feb 05, 2021 11:23:32 am

Submitted by:

Mahendra Pratap

पांच दिन में चांदी के भाव में करीब 5700 रुपए की आई कमी

सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें आज का भाव

सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें आज का भाव

लखनऊ. आम बजट में सोने और चांदी पर आयात शुल्क कम होने की घोषणा के बाद लगातार सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी जा रही है। यूपी की राजधानी लखनऊ में सोने-चांदी का आज का भाव (पांच फरवरी 2021) में गिरावट आई है। 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का आज का भाव ₹46,490 है, यह गुरुवार के भाव से करीब 10 रुपए कम है।
यूपी में पेट्रोल व डीजल की कीमतों में भारी इजाफा, रेट जानेंगे तो हैरान हो जाएंगे

एक फरवरी को पेश किए गए आम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोने और चांदी पर आयात शुल्क में 5 फीसदी की कटौती की है। वर्तमान में सोने पर 12.5 फीसदी आयात शुल्क चुकाना पड़ता है। अब सोने और चांदी पर सिर्फ 7.5 फीसदी आयात शुल्क देना होगा। संशोधित आयात शुल्क 1 अक्टूबर 2021 से लागू होगी।
24 कैरेट सोने का आज का भाव ₹50,720 :- 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का आज का भाव ₹50,720 है। गुरुवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव से ₹50,730 था। एक फरवरी को 10 ग्राम 24 कैरेट सोनेेे का भाव ₹52,270 व 10 ग्राम 22 कैरेट का भाव ₹48,150 था।
चांदी का आज का भाव :- अब चांदी के कीमतों पर अगर बात करें तो चांदी की कीमतों में कल मुकाबले भारी गिरावट आई है। आज चांदी का भाव 700 रुपए किलो गिरा है। गुरुवार 4 फरवरी को एक किलो चांदी का भाव 68,000 रुपए था। पर आज का भाव 67,300 रुपए है। एक फरवरी को एक किलो चांदी का भाव 73,000 रुपए था। मतलब साफ है कि पांच दिन में चांदी के भाव में करीब 5700 रुपए की कमी है।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7yziwr
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो