scriptलखनऊ में दो मामले तस्करी और छापे में पकड़ गया 40 करोड़ रुपए का सोना, तस्करी के बढ़ रहे मामले | Lucknow Gold Smuggling Amausi Airport Siddhanath Jewelers Niharika | Patrika News

लखनऊ में दो मामले तस्करी और छापे में पकड़ गया 40 करोड़ रुपए का सोना, तस्करी के बढ़ रहे मामले

locationलखनऊPublished: Feb 13, 2020 03:12:21 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

एक साल में पकड़े गए सोने-चांदी की तस्करी के सात मामले सोने चांदी की बढ़ी कीमतों से बढ़े तस्करी और टैक्स चारी के मामलेछापे में 16 करोड़ का सोना व 21 करोड़ की चांदी इनकम टैकस ने पकड़ी

लखनऊ में दो मामले तस्करी और छापे में पकड़ गया 40 करोड़ रुपए का सोना, तस्करी के बढ़ रहे मामले

लखनऊ में दो मामले तस्करी और छापे में पकड़ गया 40 करोड़ रुपए का सोना, तस्करी के बढ़ रहे मामले

लखनऊ. इस मंदी के दौर में सालभर से सोने चांदी की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। जिस वजह से इस व्यापार में अधिक मुनाफा होने की संभावना है। यही वजह है कि प्रदेश में सोने के अवैध रुप से व्यापार के मामले अधिक पकड़े जा रहे हैं। चाहे वह तस्करी का जरिया हो या टैक्स चुराने का मामला। बुधवार को दो मामले पकड़े गए एक तस्करी का दूसरा टैक्स बचाने का। अमौसी एयरपोर्ट पर कस्टम ने दुबई की फ्लाइट से तस्करी कर लाया गया 2.47 करोड़ रुपए का करीब छह किलो सोना पकड़ा। तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं चौक के एक बड़े सराफ के यहां इकमटैक्स विभाग का छापा पड़ने के बाद 16 करोड़ रुपए का सोना व 21 करोड़ रुपए की चांदी पकड़ी गई है। कारोबारी इनका पकड़े गए सोने-चांदी को कोई हिसाब न दे सका है। राजधानी लखनऊ सोने व चांदी के अवैध कारोबार की बड़ी मंडी बनती जा रही है। इस साल सोने व चांदी की तस्करी के सात मामले पकड़े गए हैं।
ईरान अमेरिका की आपसी रंगबाजी की वजह से देश में सोने की कीमतें आसमान छू रहीं थी। मध्य जनवरी में सोने ने 42 हजार रुपए प्रति दस ग्राम का आंकड़ा छू लिया था। और अभी भी कीमतें 40 हजार रुपए के इर्दगिर्द घूम रहीं हैं। यह सबसे बड़ी वजह है जिसके कारण इस साल सोने व चांदी की तस्करी के सात मामले पकड़े गए हैं। तस्कर नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं तो कस्टम टीम भी मुस्तैदी के साथ जम कई है।
अमौसी एयरपोर्ट पर बुधवार को कस्टम ने दुबई की फ्लाइट से तस्करी कर छह किलो सोने के 2.47 करोड़ रुपए कीमत के 50 बिस्किट को सेलो टेप में लिपटे हुए पकड़ा। तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है। कस्टम की उपायुक्त निहारिका लाखा ने बताया कि तस्कर ने सोने को सफेद रंग के सेलो टेप में छिपाकर सूटकेस में रखा हुआ था। मलिहाबाद निवासी सूरज कुमार से उसके रैकेट के बारे में पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा छह अन्य मामले है जिन्हे साल भर के अंदर पकड़ा गया है।
1. सात फरवरी को एयरपोर्ट पर कस्टम ने दुबई से पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट आईएक्स-194 से जुनैदुल हक को दबोचा था। उससे 428 ग्राम सोना बरामद किया गया था, जिसकी कीमत 17,99,775 रुपए थी। वह सोने को सूटकेस की बिडिंग में छिपाकर ला रहा था और स्कैनर को धोखा देने के लिए सोने पर रोडियम की पॉलिश करवाई थी।
2. पांच फरवरी को दुबई से पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट आईएक्स-194 से उतरे मुंबई के असलम शब्बीर से साढ़े नौ लाख का 233 ग्राम सोना बरामद किया था। उसने सोने के बिस्कुट को गलाकर बेल्ट का बक्कल बनवा लिया था।
3. 20 जनवरी को थाईलैंड से पहुंची फ्लाइट डब्लूई-333 से सलेमपुर निवासी सलीमुद्दीन से 1,149 ग्राम सोना बरामद किया था। इसकी कीमत 48,06,707 रुपए थी। पैसेंजर सोने के दस बिस्कुटों को ब्लेजर में छिपाकर ला रहा था।
4. 8 अप्रैल, 2012 में पांच किलो सोना मुंबई के फहीम से बरामद किया गया था। वह दुबई से लखनऊ तस्करी का सोना ला रहा था।

5. 17 नवम्बर, 2018 को दुबई से लखनऊ पहुंचे तस्कर से कस्टम ने 1.52 करोड़ का सोना बरामद किया था।
6. दुबई से पहुंचे तस्कर सुधांशु भट्ट से सोने के 40 बिस्कुट बरामद किए थे। इनकी कीमत 1.35 करोड़ रुपए थी।

राजधानी लखनऊ सोने व चांदी के अवैध कारोबार की मंडी बन गई है। विदेशों से लाए गए सोने व चांदी सराफा बाजार में खपाया जा रहा है। कमिश्नरी प्रणाली लागू होने के बाद पुलिस ने सख्ती कर दी है।
16 करोड़ रुपए का सोना और 21 करोड़ रुपए की चांदी जब्त :- लखनऊ. चौक सराफा बाजार स्थित सिद्धनाथ ज्वैलर्स के यहां इनकम टैक्स ने बुधवार को छापामारी की। डेढ करोड़ रुपए नगद, करीब 16 करोड़ रुपए का सोना और 21 करोड़ रुपए की कई कुंतल चांदी बरामद की गई है। आयकर टीम के छापे में स्टॉक में भारी अनियमितता मिली है। टीम ने सभी दस्तावेज व कंप्यूटर की हार्ड कापी जब्त कर ली है। इनकम टैक्स टीम ने यह छापामारी सिद्धनाथ ज्वैलर्स के प्रतिष्ठान और उनके आवास पर की। अब सराफा कारोबारी को समन जारी कर तलब किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो