लखनऊ

गोमती की गोद में जाकर शपथ ली देखें तस्वीरें

4 Photos
Published: July 24, 2018 12:53:06 pm
1/4

आज विशेष रूप से प्रदेश में पॉलिथीन के उपयोग की पूर्णतया बंदी पर आंदोलन सेना के सभी सदस्यों ने गोमती नदी की गोद में जाकर पॉलिथीन का उपयोग न करने की शपथ ली तथा अन्य लोगों को पॉलिथीन का उपयोग करने से रोकने का प्रयास करेंगे की भी शपथ ली।

2/4

रणजीत सिंह, डाक्टर प्रवीण बाजपेई विष्णु तिवारी ,राजीव तिवारी, जय सिंह पोस्ट वार्डेन तथा सपना तिवारी ने मंच के माध्यम से गोमती नदी में गिरने वाले सभी 28 नालों को रोकने की गुहार मुख्यमंत्री से लगाई। छोटे छोटे बच्चों ने भी गोमती नदी पर अपना सूक्ष्म सम्बोधन प्रस्तुत किया। सुबह 7 बजे से आंदोलन सेना के स्वयं सेवकों ने हनुमान सेतु के निकट झूलेलाल पार्क चित्रगुप्त घाट गोमती नदी तट पर पहले सफाई आरम्भ की।

3/4

दर्जनों लोगों ने गोमती नदी के अंदर से लगभग ढाई कुंतल कचरा , पॉलिथीन जलकुम्भी तथा सड़े गले कपड़े निकाले! लगभग दो घंटे चले इस सफाई अभियान में बदलाव संस्था के शरद पटेल, दिवाकर मोहम्मद इश्लाम सहित उनके वालिंटियर्स तथा बच्चों ने भी गोमती तट की सफाई में हिस्सा लिया।

4/4

गोमती नदी की सफाई प्रातः गोमती मैया की आरती में लगभग 100 लोगों ने श्रमदान किया।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.