scriptमुख्यमंत्री जी नींद से जागिये, यूपी की जनता के जीवन का सवाल है : ओम प्रकाश राजभर | Lucknow Gorakhpur Corona Dead body Ambulance Om Prakash Rajbhar Satire | Patrika News

मुख्यमंत्री जी नींद से जागिये, यूपी की जनता के जीवन का सवाल है : ओम प्रकाश राजभर

locationलखनऊPublished: Jul 16, 2020 11:48:47 am

Submitted by:

Mahendra Pratap

गोरखपुर की यह घटना सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को नागवार लगी। और उन्होंने तुरंत योगी सरकार पर निशाना साधा और कहाकि सिर्फ झूठे प्रचार से कुछ नही होगा।

मुख्यमंत्री जी नींद से जागिये, यूपी की जनता के जीवन का सवाल है : ओम प्रकाश राजभर

मुख्यमंत्री जी नींद से जागिये, यूपी की जनता के जीवन का सवाल है : ओम प्रकाश राजभर

लखनऊ. पूरा यूपी इस वक्त कोरोना के कहर से कहरा रहा है। सरकार कोरोना का सामना मुस्तैदी से कर रही है। इसके बावजूद गोरखपुर की इस घटना में हुई लापरवाही सरकार के किए गए सभी कामों पर पानी फेर देती है। गोरखपुर के सूर्यकुड के माधोपुरी कालोनी में एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना देने पर भी शव ले जाने के लिए एम्बुलैंस करीब 16 घंटें लेट पहुंची। गोरखपुर की यह घटना सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को नागवार लगी। और उन्होंने तुरंत योगी सरकार पर निशाना साधा और कहाकि सिर्फ झूठे प्रचार से कुछ नही होगा।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर की इस घटना को बताते हुए अपने ट्विट पर लिखा कि यह सीएम योगी जी के गृह जनपद गोरखपुर का हाल है। मुख्यमंत्री जी नींद से जागिये, यूपी की जनता के जीवन का सवाल है। यही हाल समूचे उ.प्र.का है,कागज़ी दावों से इतर जमीनी व्यवस्था को देखिए। सिर्फ झूठे प्रचार से कुछ नही होगा बल्कि कोरोना महामारी से लड़ने के लिए धरातल की हकीकत देखिये।
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 41471 पहुंच गया है। अब तक 1012 की मौत हो चुकी है। अब तक कुल 25743 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए हैं। एक्टिव केसों की संख्या 14628 बढ़कर हुई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो