scriptमौसम विभाग का 21 सितंबर तक तेज गर्मी व उमस का अलर्ट, पर 30 सितंबर तक बारिश का पूर्वानुमान | Lucknow IMD weather Alert Hot summer Humid 30 September rain Forecast | Patrika News

मौसम विभाग का 21 सितंबर तक तेज गर्मी व उमस का अलर्ट, पर 30 सितंबर तक बारिश का पूर्वानुमान

locationलखनऊPublished: Sep 17, 2020 05:05:10 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि जनता को बारिश की उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए, मानसून 30 सितंबर तक जाता है। यूपी की राजधानी लखनऊ में नहीं, परन्तु आसपास थोड़ी ही सही पानी बरस रहा है।

मौसम विभाग का 21 सितंबर तक तेज गर्मी व उमस का अलर्ट, पर 30 सितंबर तक बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग का 21 सितंबर तक तेज गर्मी व उमस का अलर्ट, पर 30 सितंबर तक बारिश का पूर्वानुमान

लखनऊ. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि जनता को बारिश की उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए, मानसून 30 सितंबर तक जाता है। यूपी की राजधानी लखनऊ में नहीं, परन्तु आसपास थोड़ी ही सही पानी बरस रहा है। तापमान बढ़ा हुआ है, आर्द्रता बढ़ी है, लेकिन मानसून की वापसी का वक्त अभी नहीं आया है।
अमौसी मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता बताते हैं कि 30 सितंबर तक मानसून जाता है, लेकिन यह तारीख तय नहीं है। पिछले साल अक्तूबर के शुरुआती हफ्ते तक पानी बरसा था। लखनऊ में नहीं, लेकिन आस-पास के जिलों में पानी बरस रहा है। तापमान बढ़ा हुआ है, आर्द्रता बढ़ी है, पर मानसून की वापसी का वक्त अभी नहीं आया है।
जितना पानी बरसना था बरस चुका :- लखनऊ विश्वविद्यालय में भूगर्भशास्त्र के प्रोफेसर व जलवायु विशेषज्ञ प्रो. ध्रुवसेन सिंह बताते हैं कि जितना पानी बरसना था बरस चुका। निम्न वायु दाब का क्षेत्र न बनने की वजह से बादल बन रहे हैं, पर बरसात नहीं हो पा रही है। बंगाल की खाड़ी, हिंद महासागर, अरब सागर और भारतीय प्रायद्वीप में अब सब जगह समान वायुदाब का क्षेत्र बन गया है। गर्मी के दिनों में पारा बढ़ने से गैसों का आयतन बढ़ रहा है। इससे इनकी पानी को ग्रहण करने की शक्ति बढ़ गई है। तापमान बढ़ने से पानी ऊपर जा रहा और आर्द्रता को बढ़ा रहा है।
अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक रहेगा :- मौसम विभाग में दर्ज तापमान के आंकड़े बताते रहें हैं कि अभी 21 सितंबर तक तेज गर्मी व उमस से राहत के आसार नहीं हैं। अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री के बीच बना रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो