scriptबढ़े प्लेटफॉर्म टिकट पर अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज, भाजपाई इसे आपदा में अवसर कहते हैं | Lucknow Increased Platform ticket Akhilesh Yadav BJP comment Opportuni | Patrika News

बढ़े प्लेटफॉर्म टिकट पर अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज, भाजपाई इसे आपदा में अवसर कहते हैं

locationलखनऊPublished: Mar 06, 2021 04:54:35 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

भाजपा सरकार ने प्लेटफ़ॉर्म टिकट के दाम 300 फीसद बढ़ाए और पेट्रोल-डीज़ल पर लागत के 200 फीसद से अधिक टैक्स लगाने के अपने ही रिकार्ड को तोड़ा : अखिलेश यादव

बढ़े प्लेटफॉर्म टिकट पर अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज, भाजपाई इसे आपदा में अवसर कहते हैं

बढ़े प्लेटफॉर्म टिकट पर अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज, भाजपाई इसे आपदा में अवसर कहते हैं

लखनऊ. पेट्रोल, डीजल, रसोईगैस के बाद अब रेलवे ने भी प्लेटफॉर्म टिकट के दाम 10 रुपए की जगह 30 रुपए कर दिए हैं। जिसके बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहाकि, बाकी सब चंगा है। भाजपाई इसे आपदा में अवसर कहते हैं।
UP Top News : जीएसटी में 3500 करोड़ रुपए की फर्जी बिलिंग, 11 ठिकानों पर छापा

यूपी में लगातार महंगाई बढ़ रही है। कभी पेट्रोल, कभी डीजल, कभी रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। रेलवे ने भी प्लेटफॉर्म टिकट के दाम 30 रुपए कर दिए हैं। इस मुद्दे पर भाजपा सरकार ने तंज कसते हुए समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अपने ट्विट पर लिखा कि, भाजपा सरकार ने प्लेटफ़ॉर्म टिकट के दाम 300 फीसद बढ़ाए और पेट्रोल-डीज़ल पर लागत के 200 फीसद से अधिक टैक्स लगाने के अपने ही रिकार्ड को तोड़ा। बाकी सब चंगा है। भाजपाई इसे आपदा में अवसर कहते हैं।
इस बार भाजपा सरकार को महिलाएं ही गिराएंगी :- यूपी में बढ़ते अपराध पर भाजपा को आईना दिखाते हुए समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने पिछले दिनों ने कहाकि, उप्र के बुलंदशहर में पिछले 6 दिनों से लापता लगभग 13 साल की एक किशोरी का शव एक गड्ढे में मिलने से प्रदेश दहल गया है। अति दुःखद! उप्र में आपराधिक गतिविधियाँ भाजपा की निष्फल सरकार को ठेंगा दिखा रही हैं। इस बार भाजपा सरकार को महिलाएँ ही गिराएँगी।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7zqjxe
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो