script

जनवरी में गरमी से जनता हैरान पर मौसम विभाग ने चेताया, सावधान… ठंड अभी जाएगी नहीं

locationलखनऊPublished: Jan 06, 2021 05:21:46 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

-जनवरी में माथे से पसीना पोंछा रही थी लखनऊ की जनता -12 वर्षों में पहली बार पांच जनवरी को 27.8 पहुंचा पारा

जनवरी में गरमी से जनता हैरान पर मौसम विभाग ने चेताया, सावधान... ठंड अभी जाएगी नहीं

जनवरी में गरमी से जनता हैरान पर मौसम विभाग ने चेताया, सावधान… ठंड अभी जाएगी नहीं

लखनऊ. मौसम का मिजाज में जिस तेजी से बदल रहा है, जनता हैरान रह गई है। नए साल की शुरुआत में कड़ाके की ठंड ने जहां लोगों कंपकपा दिया था ठीक पांच दिन बाद लखनऊ की जनता गरम कपड़ों के बीच माथे से पसीना पोंछा रही थी। पूरा दिन लोग बदले मौसम पर चर्चा कर रहे थे। राजधानी लखनऊ में पांच जनवरी का दिन बीते 12 वर्षों में सबसे अधिक गर्म रहा। जब मौसम विभाग ने इसकी वजह बताई तो पता चला कि मंगलवार को पारा अचानक 6.9 डिग्री बढ़कर 27.8 डिग्री तक जा पहुंचा।
आने वाले तीन दिन यूपी के कई जिलों पर भारी पड़ेगा मौसम, भारी बारिश और ठंड का अलर्ट

माना जाता है कि जनवरी के पहले 10 दिन शीतलहर, ठंड और कोहरे के बीच कटेगी। और सब कुछ ठीक रहा तो मकर संक्रांति से मौसम गरम होना शुरू हो जाएगा। पर पांच जनवरी के दिन ने सर्दी में सबके पसीने ला दिए। बीते दो वर्षों पर गौर किया जाए तो 5 जनवरी को अधिकतम पारा 22 डिग्री रहा था। वर्ष 2014 में जनवरी के पहले हफ्ते में तापमान 23 डिग्री तक गया था। वहीं ऑल टाइम रिकॉर्ड 1 जनवरी 1992 को 31.6 डिग्री रहने का है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
सावधान, ठंड अभी जाएगी नहीं :- आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि, भले ही अधिकतम तापमान चढ़ा है लेकिन ठंड अभी जाएगी नहीं धीरे-धीरे एक फिर बढ़ेगी। बुधवार को भी अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रहने का आसार हैं। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे सुबह हल्का कोहरा रहेगा।
न्यूनतम तापमान ने भी तोड़ रिकॉर्ड :- अब अगर अधिकतम तापमान के बाद न्यूनतम तापमान के बारे में बात करते हैं तो पिछले 10 साल में जनवरी माह में कभी भी पांच डिग्री के ऊपर नहीं रहा, पर 5 जनवरी को पुराने सभी रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए न्यूनतम पारा भी 15 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार 5 जनवरी को लखनऊ से सटे जिलों में भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा।
देश में सबसे अधिक प्रदूषित शहर कानपुर :- केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर कानपुर पाया गया। राजधानी लखनऊ भी प्रदेश की हवा जहरीली करने में ठीक पीछे था। कानपुर का एयर क्वालिटी इंडेक्स मंगलवार को 397 और पीएम 2.5 रहा। जबकि लखनऊ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 383 व पीएम 2.5 दर्ज किया गया है।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7yi8cn

ट्रेंडिंग वीडियो