scriptपांच लाख रुपए का इनामी विकास दूबे गिरफ्तार | Lucknow Kanpur Encounter Vikas Dubey Arrested Madhya Pradesh Ujjain | Patrika News
लखनऊ

पांच लाख रुपए का इनामी विकास दूबे गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस की एसटीएफ ने मध्य प्रदेश के उज्जैन से विकास दूबे को गिरफ्तार कर लिया है। डीएम ने विकास दूबे की गिरफ्तारी को कनफर्म किया है। जब पुलिस ने विकास दूबे को पकड़ा तो किसी अनहोनी के डर के मारे जोर—जोर से कहने लगा कि मैं विकास दूबे हूं, कानपुर वाला।

लखनऊJul 09, 2020 / 10:52 am

Mahendra Pratap

vikas_dubey_arrested.jpg
लखनऊ. कानपुर एनकांउटर का मुख्य आरोपी व पांच लाख रुपए का इनामी विकास दूबे आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। उत्तर प्रदेश पुलिस की एसटीएफ ने मध्य प्रदेश के उज्जैन से विकास दूबे को गिरफ्तार कर लिया है। डीएम ने विकास दूबे की गिरफ्तारी को कनफर्म किया है। जब पुलिस ने विकास दूबे को पकड़ा तो किसी अनहोनी के डर के मारे जोर-जोर से कहने लगा कि मैं विकास दूबे हूं, कानपुर वाला। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी और उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ने मध्य प्रदेश पुलिस को कन्फर्म किया कि यह विकास डूबे हैं। विकास दुबे की गिरफ्तारी पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान से बात की।
कानपुर एकनाउंटर का मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार हो गया है। उज्जैन में महाकाल का दर्शन कर वह बाहर निकला ही था कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया। कानपुर गैंगस्टर विकास दुबे पर लगातार शिकंजा कस रही थी। अब तक गैंगस्टर के करीबी आधा दर्जन से अधिक बदमाशों को पुलिस पकड़ चुकी है, जबकि पुलिस ने चार को मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस ने भगोड़े विकास दुबे पर 5 लाख रुपए का ईनाम घोषित किया था। पहले यह 50 हजार रुपए थी, जिसे बढ़ाकर एक लाख और फिर ढाई लाख कर दिया गया। ईनामी राशि के आधार पर विकास अब यूपी का सबसे बड़ा अपराधी बन गया है।
तत्कालीन चौबेपुर थानेदार गिरफ्तार :- कानपुर शूटआउट (Kanpur Shootout) मामले में तत्कालीन चौबेपुर थानेदार विनय कुमार तिवारी और हलका इंचार्ज केके शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि विभाग से गद्दारी की वजह से ही बिकरू गांव में 8 पुलिसकर्मी शहीद हुए हैं। पुलिस को मिली कॉल रिकॉर्डिंग साफ हो गया है कि दो जुलाई की रात को पुलिस की दबिश के पहले चौबेपुर के थाना इंजार्ज विनय कुमार तिवारी और हलका दारोगा केके शर्मा ने विकास दुबे को सूचना दी थी। कॉल रिकॉर्डिंग के मुताबिक, गिरफ्तार थानेदार विनय कुमार तिवारी ने विकास दुबे को फोन कर कहा था कि सीओ देवेंद्र मिश्र आ रहे हैं। आज आरपार कर दो, वरना तुम्हारा एनकाउंटर हो जाएगा। इसके बाद बिकरू गांव में विकास दुबे ने यह खूनी खेल खेला। खुलासे के बाद दोनों पुलिसकर्मियों के बर्खास्तगी तैयारी शुरू हो गई है।

Home / Lucknow / पांच लाख रुपए का इनामी विकास दूबे गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो