scriptसावधान: तेंदुए का आतंक, हमले से दो बच्चों की दर्दनाक मौत, सर्च ऑपरेशन जारी | lucknow leopard news | Patrika News

सावधान: तेंदुए का आतंक, हमले से दो बच्चों की दर्दनाक मौत, सर्च ऑपरेशन जारी

locationलखनऊPublished: Jan 21, 2022 01:12:41 pm

Submitted by:

Prashant Mishra

leopard news तेंदुएं के आतंक से कर्तनिया घाट के आस-पास के गांव में दहशत है। सबसे पहले तेंदुए ने 9 वर्षीय रामतेज पर हमला किया और उसे घसीटते हुए जंगल में लेकर चला गया वहीं दूसरा हमला 4 वर्षीय आदित्य पर किया जो अपने मामा के घर आया हुआ था। हमले में दोनों बच्चों की मौत हो गई बच्चों के अधकटे शव बरामद किए गए।

leopard_2.jpg
leopard news उत्तर प्रदेश में तेंदुए का आतंक जारी है तेंदुए के हमले से दो बच्चों की जान चली गई जिसके बाद क्षेत्र में खौफ फैला हुआ है। कर्तनिया घाट वन्यजीव सेंचुरी के पास गांव में तेंदुए ने दो बच्चों पर हमला कर दिया, जिससे बच्चों की जान चली गई। कर्तनिया वन्यजीव सेंचुरी के अधिकारी ने बताया कि बच्चों के शव बरामद किए गए हैं। जिसके बाद से तेंदुए को पकड़ने के लिए टीमें लगाई गई हैं। गांव वालों के सहयोग से तेंदुए को पकड़ने की कार्यवाही जारी है।
दो बच्चों की तेंदुए ने बनाया शिकार

तेंदुएं के आतंक से कर्तनिया घाट के आस-पास के गांव में दहशत है। सबसे पहले तेंदुए ने 9 वर्षीय रामतेज पर हमला किया और उसे घसीटते हुए जंगल में लेकर चला गया वहीं दूसरा हमला 4 वर्षीय आदित्य पर किया जो अपने मामा के घर आया हुआ था। हमले में दोनों बच्चों की मौत हो गई बच्चों के अधकटे शव बरामद किए गए।
परिवार को दिया मुआवजा

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 2 बच्चों का शव बरामद किया गया है। हालांकि यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि यह हमला एक ही इनके द्वारा किए गए हैं या फिर दो अलग-अलग तेंदुआ है। ‌ विश्व वन्य कोष के अधिकारी ने दोनों परिवार को दस हजार रुपये मुआवजे के तौर पर दिया है। क्षेत्र में संभावनाएं बनी हुई है कि तेंदुआ दोबारा से हमला कर सकता है। इसके लिए गांव वालों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
एक महिने से प्रदेश में तेंदुए का आतंक

बताते चलें में लगभग 1 महीने में उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में तेंदुए को देखा गया है। राजधानी लखनऊ में 15 दिनों तक तेंदुए के देखे जाने की सूचना मिली। इस दौरान तेंदुए ने 15 लोगों को घायल भी किए लेकिन वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने में कामयाब नहीं रही, बाद में अधिकारियों ने कहा कि लखनऊ शहर से 5 किलोमीटर की दूरी पर वन क्षेत्र है। तेंदुआ नदी के किनारा से होते हुए वन वापस चला गया होगा। इसके बाद मथुरा में तेंदुआ देखा गया। बाराबंकी में भी तेंदुआ देखा गया था जिसके बाद लोगों के बीच में दहशत फैल गई थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो