scriptलोहिया संस्थान डायरेक्टर डॉ एके त्रिपाठी का इस्तीफा, राज्यपाल ने किया मंजूर | Lucknow Lohia Institute Director Dr. A K Tripathi Resignation Approve | Patrika News

लोहिया संस्थान डायरेक्टर डॉ एके त्रिपाठी का इस्तीफा, राज्यपाल ने किया मंजूर

locationलखनऊPublished: Nov 22, 2020 04:27:21 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

लोहिया संस्थान के डायरेक्टर डॉ एके त्रिपाठी ने एक बार फिर अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जिसे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने स्वीकार कर लिया।

लोहिया संस्थान डायरेक्टर डॉ एके त्रिपाठी का इस्तीफा, राज्यपाल ने किया मंजूर

लोहिया संस्थान डायरेक्टर डॉ एके त्रिपाठी का इस्तीफा, राज्यपाल ने किया मंजूर

लखनऊ. लोहिया संस्थान के डायरेक्टर डॉ एके त्रिपाठी ने एक बार फिर अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जिसे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने स्वीकार कर लिया। डॉ एके त्रिपाठी ने इस्तीफे की वजह व्यक्तिगत व पारिवारिक कारण बताया पर चर्चाएं हैं कि लोहिया संस्थान की आंतरिक राजनीति के चलते परेशान हो गए थे। ऐसी उम्मीद है कि डा.एके त्रिपाठी दोबारा से केजीएमयू ज्वाइन कर सकते हैं। लोहिया संस्थान से पूर्व डा.एके त्रिपाठी केजीएमयू में हिमेटोलॉजी के विभागाध्यक्ष थे।
अनियमिता के आरोप के चलते प्रोफेसर डॉक्टर ए.के. त्रिपाठी को यूपी सरकार ने लोहिया संस्थान के डायरेक्टर पद से हटा दिया था। जांच हुई जिसमें निर्दोष पाए जाने पर 14 नवंबर को दीपावली के दिन डॉक्टर ए.के. त्रिपाठी ने लोहिया संस्थान के डायरेक्टर पद की जिम्मेदारी को दोबारा से संभाला। ज्वाइनिंग के तत्काल बाद वह एक्शन मोड में भी थे। उन्होंने इमरजेंसी से लेकर न्यूरोलॉजी, ऑंकोलॉजी जैसे विभागों में मरीजों की परेशानियों में व्यापक सुधार, बेड बढ़ाने व नए मेडिकल काउंटर खोलने के निर्देश दिए।
प्रोफेसर डॉ ए.के. त्रिपाठी बताते हैं कि, व्यक्तिगत व पारिवारिक कारणों से इस्तीफा दिया है। केजीएमयू दोबारा जॉइनिंग करने का विचार कर रहे हैं।फिलहाल प्रो त्रिपाठी के दायित्वों का प्रभार अभी तक किसी अन्य को नहीं दिया गया है। जल्द ही इस बारे में नया आदेश जारी हो सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो