script

मारुति स्विफ्ट में ऐसी जगह सोना छुपाया की डीआरआई टीम रह गई दंग, करीब 2 करोड़ का सोना बरामद

locationलखनऊPublished: Jul 02, 2021 10:14:35 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

– डीआरआई की टीम को बड़ी सफलता – आगरा एक्सप्रेस-वे पर बड़ी कार्रवाई- ड्राइविंग सीट के नीचे खांचा बनाकर रखा चार किलो सोना

gold.jpg
लखनऊ. यूपी में सोने की तस्करी का एक बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है। सूबे में लगातार करोड़ों का सोना पकड़ में आ रहा है। आगरा एक्सप्रेस वे पर राजधानी से कुछ किलोमीटर पहले एक मारुति स्विफ्ट से चार किलो विदेशी सोना पकड़ा गया है। सोने को जब्त कर लिया गया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
UP Top News : यूपी जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव, सपा-भाजपा में सीधी टक्कर

मशक्कत के बाद मिला सोना :- मुखबिर की सूचना पर डीआरआई टीम ने आगरा एक्सप्रेस वे एक मारुति स्विफ्ट को रोका और जमकर तलाशी ली। खूब जांचने के बाद टीम हताश हो गई। अचानक उनकी नजर ड्राइविंग सीट के नीचे एक छिपे बक्से पर पड़ी जब सीट हटाकर देखा तो नीचे सोने के बिस्कुट दिखाई पड़े। आरोपी आगरा से सोने को लेकर प्रयागराज जा रहे थे।
दोनों आरोपी गिरफ्तार :- दोनों आरोपी राजवंत और सरफराज प्रयागराज के रहने वाले हैं। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि सोने को लेकर वापस प्रयागराज जा रहे थे। कस्टम एक्ट के तहत सोने को जब्त कर लिया गया है। दोनों आरोपियों से जानकारी जुटाने के बाद उनको विशेष सीजेएम के सामने प्रस्तुत किया गया। पकड़े गए सोने की कीमत करीब एक करोड़ 89 लाख रुपए है। अब डीआरआई की टीम दोनों आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर अन्य स्थानों पर छापेमारी करेगी।

ट्रेंडिंग वीडियो