scriptजन्मदिन पर मायावती ने कहा देश में भय व तनाव का माहौल | Lucknow Mayawati Birthday BSP BJP Congress Makar Sankranti | Patrika News

जन्मदिन पर मायावती ने कहा देश में भय व तनाव का माहौल

locationलखनऊPublished: Jan 15, 2020 01:48:50 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

मायावती के 64वें जन्मदिन पर बसपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाई‘ब्लू बुक’ मेरे संघर्षमय जीवन व बीएसपी मूवमेंट का सफरनामा के 15 वें संस्करण का विमोचनमायावती ने भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पर साधा निशाना कहा, एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं दोनों

जन्मदिन पर मायावती ने कहा देश में भय व तनाव का माहौल

जन्मदिन पर मायावती ने कहा देश में भय व तनाव का माहौल

लखनऊ. बसपा कार्यकर्ताओं को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए बहुजन समाजवादी पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने अपने 64वें जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पर घिनौनी राजनीति करने और एक ही थाली के चट्टे-बट्टे होने का आरोप लगाया और कहाकि देश में भय और तनाव का माहौल है। योगी सरकार अभी तक विफल साबित हुए। पूरे देश में किसानों की हालात बेहद खराब है। एनसीआर और एनपीआर लोगों के जी का जंजाल बन गया है। यूपी की कमिश्नर व्यवस्था की सराहना करते हुए मायावती ने कहाकि कानून व्यवस्था को दुरुस्त करना ज़रूरी है।
मकर संक्राति के अवसर पर बुधवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने बसपा प्रदेश मुख्यालय पर अपने 64वें जन्मदिन पर पार्टी की ‘ब्लू बुक’ मेरे संघर्षमय जीवन व बीएसपी मूवमेंट का सफरनामा के 15 वें संस्करण का विमोचन किया। उन्होंने इसका अंग्रेजी संस्करण भी जारी किया। मायावती ने कहाकि कार्यकर्ता 15 जनवरी को मेरे जन्मदिन को जनकल्याणकरी दिवस के रूप में मना रहे हैं। हर साल बसपा के लोग मेरे जन्मदिन पर गरीब कमज़ोर लोगों की मदद करते हैं।
मायावती ने कहाकि देश की स्थिति कांग्रेस के समय से भी ज्यादा खराब हो गई है। देश की जनता ने इससे खराब हालत कांग्रेस पार्टी की सरकारों भी देखे हैं। इसी वजह से कांग्रेस की सरकार को सत्ता से बाहर होना पड़ा था। कांग्रेस की तरह ही बीजेपी भी सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। यही कारण है कि हमारा देश नकारात्मक चर्चा में बना हुआ है।
देश में तनाव तथा भय का माहौल : मायावती ने कहाकि 130 करोड़ जनता के सामने तमाम समस्याएं खड़ी हैं। देश की अर्थव्यवस्था बीमारी की हालत में पहुंच गई है। देश में तनाव तथा भय का माहौल है। भाजपा और कांग्रेस पर एक ही थाली के चट्टे-बट्टे होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा और कांग्रेस झूठ की घिनौनी राजनीति कर रही हैं। भाजपा को अपने विकास के वादे पर काम करना चाहिए। भाजपा कांग्रेस के नक्शे कदम पर चल रही है।’’
अपने जन्मदिन पर बुधवार सुबह पत्रकारों से बात करते हुए मायावती ने कहा, ‘‘बसपा अनुशासित और कैडर आधारित पार्टी है जो शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में विश्वास रखती है, इसलिए हमारे कार्यकर्ता संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का विरोध करने के लिए सड़कों पर नहीं उतरे बल्कि हमारी पार्टी ने लोकसभा और राज्यसभा में इसका विरोध किया और इसके विरोध में मतदान भी किया।’’
देश की गरीब जनता के साथ बसपा : प्रेस कॉन्फ्रेंस में मायावती ने कहा कि भाजपा की इन्हीं कमियों के चलते कांग्रेस इसका फायदा उठा रही है। बहुजन समाज पार्टी इन हालातों को लेकर काफी चिंतित है। मायावती ने कहा कि पूरे देश में किसानों की हालत खराब है। भाजपा की केंद्र और राज्य की सरकार गरीबों के खिलाफ ही काम कर रही है। बसपा देश की गरीब जनता के साथ है।
सीएए पर केंद्र करे पुनर्विचार : मायावती ने कहा कि नागरिक संशोधन कानून विभाजनकारी और संविधान विरोधी है। इस कानून को मुस्लिमों को छोड़कर बाकी धर्मों को लागू करना ठीक नहीं है। पाकिस्तान में भारत से गए मुसलमानों से भी ज्यादती हो सकती है, उन्हें इससे अलग रखना ठीक नहीं है। सीएए पर केंद्र सरकार को पुनर्विचार करना चाहिए।
यूपी कमिश्नर व्यवस्था को सराहा पर निशाना भी साधा : यूपी की कमिश्नर व्यवस्था को मायावती ने सराहाते हुए कहाकि कानून व्यवस्था को दुरुस्त करना ज़रूरी है। इसके बावजूद उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि यूपी में कानून और व्यवस्था की स्थिति सुधरने वाली है। जब तक अपराधियों पर कार्रवाई की इच्छाशक्ति नहीं होगी तब तक कानून व्यवस्था नहीं सुधारी जा सकती। यूपी में कानून का राज नहीं है, ‘जंगलराज’ है। यह किसी से छिपा नहीं है। मेरी सरकार में चाहे नेता हो या कार्यकर्ता अगर कानून तोड़ता था उस पर एक्शन लिया जाता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो