scriptलखनऊ की महापौर ने शुरू की नई परम्परा देखें तस्वीरें | Patrika News
लखनऊ

लखनऊ की महापौर ने शुरू की नई परम्परा देखें तस्वीरें

5 Photos
6 years ago
1/5

लखनऊ , लालबाग़ स्थित नगर निगम मुख्यालय के त्रिलोकीनाथ सभागार में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। महापौर संयुक्ता भाटिया की गरिमामय उपस्थिति में अपर नगर आयुक्त अमित कुमार ने कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। महापौर ने सभी कर्मचारियों को पीएफ के चेक प्रदान किया।

2/5

महापौर ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज आप अपनी सेवा से तो निवृत हो रहे हैं लेकिन आप अपने अनुभव एवं कार्यक्षमता से अन्य कर्मचारियों का मार्ग दर्शन करते रहेंगे।

3/5

समारोह की खास बात यह रही कि पूर्व में यह कार्यक्रम कर्मचारी संघ द्वारा किया जाता था लेकिन इस वर्ष इस कार्य को नगर निगम द्वारा सम्पन्न कराया गया। 38 में से 37 कर्मचारियों को मौके पर चेक प्रदान किये गए किन्तु एक कर्मचारी वाहिद की पत्रावली पूर्ण न होने के कारण उसको बाद में चेक प्रदान की जाएगी।

4/5

इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया संग अपर नगर आयुक्त अमित कुमार, पर्यावरण अभियंता पंकज भूषण, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह, कर्मचारी संघ के शशि मिश्र, क़ासिम राजा समेत अन्य कर्मचारी नेता एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

5/5
loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.