लखनऊ

होली की शाम लखनऊ मेट्रो ने बनाई म्यूजिकल

एक ओर म्यूजिकल कॉन्सर्ट चल रहा था तो दूसरी ओर बिग बजार और अमूल की ओर से आउटलेट लगाए गए थे।

लखनऊMar 03, 2018 / 05:19 pm

Dikshant Sharma

Lucknow Metro

लखनऊ। लखनऊ मेट्रो ने रंगो के त्यौहार को म्यूजिकल कर दिया है। दरअसल लखनऊ मेट्रो ने एक फरवरी की शाम को मेट्रो के चारबाग़ स्टेशन पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए म्यूजिकल पर्फॉर्मेंस रखी थी। यहां पर करीब एक घंटे तक संगीत के कार्यक्रम चले। साथ ही अधिकतर लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं भी दी।
जहां एक ओर म्यूजिकल कॉन्सर्ट चल रहा था तो दूसरी ओर बिग बजार और अमूल की ओर से आउटलेट लगाए गए थे। यहां जूस, चिप्स जैसे खाद्य पदार्थ मुफ्त दिए गए थे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.