scriptLucknow Metro : 7 सितंबर से दौड़ेगी लखनऊ मेट्रो, यात्रियों के लिए नई गाइडलाइन्स जारी | Lucknow Metro : upmrc guidelines for passengers | Patrika News

Lucknow Metro : 7 सितंबर से दौड़ेगी लखनऊ मेट्रो, यात्रियों के लिए नई गाइडलाइन्स जारी

locationलखनऊPublished: Sep 03, 2020 01:41:48 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

Lucknow Metro : सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक हर साढ़े पांच मिनट में मिलेगी मेट्रो

Lucknow Metro : 7 सितंबर से दौड़ेगी लखनऊ मेट्रो, यात्रियों के लिए नई गाइडलाइन्स जारी

ट्रेनों का संचालन सभी स्टेशनों से होगा और यह सभी स्टेशनों पर रुकेंगी।

लखनऊ. राजधानी में 7 सितंबर से मेट्रो सेवा (Lucknow Metro) शुरू हो जाएगी। यात्रियों की सुविधा के लिए गाइडलाइन (Lucknow Metro Guidelines) जारी हो गई है। सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक हर साढ़े पांच मिनट में मिलेगी मेट्रो। ट्रेन में एक सीट छोड़कर यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होगी। सभी के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही लिए मास्क जरूरी होगा। अगर मास्क नहीं है तो मेट्रो स्टेशन से खरीदने की सुविधा मिलेगी। थर्मल स्कैनिंग के बाद ही यात्री अंदर जा सकेंगे। इस दौरान अगर तापमान ज्यादा है तो यात्रा की अनुमति नहीं मिलेगी। आरोग्य सेतु एप की जांच भी होगी। नहीं होने पर रजिस्टर में एंट्री की जाएगी। धातु का सामान ले जाने पर भी प्रतिबंध रहेगा। मेट्रो के अंदर मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की निगरानी कैमरों के जरिये की जाएगी। ट्रेनों का संचालन सभी स्टेशनों से होगा और यह सभी स्टेशनों पर रुकेंगी।
यूपीएमआरसी के एमडी कुमार केशव ने बताया कि मेट्रो का संचालन दूसरे पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तुलना में सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि यात्रियों को टिकट खरीदने की बजाय स्मार्ट कार्ड खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। कार्ड को मशीन में छुआने की जरूरत नहीं है, पास ले जाने पर ही किराये की राशि कट जाएगी। इसके अलावा टोकन को भी हर यात्रा के बाद सेनेटाइज किया जाएगा। शुरुआत में 16 ट्रेनें ही चलेंगी। यात्रियों की संख्या बढ़ाने पर प्रतीक्षा में रखी गईं चार और ट्रेनों को रवाना कर दिया जाएगा।
मेट्रो स्टेशन से मिलेंगी सिटी बसें
मेट्रो गेट से ही यात्रियों को सिटी बसों की सुविधा मिलेगी, जो गंतव्य तक ले जाएंगी। इसके लिए सिटी ट्रांसपोर्ट 55 सिटी बसों को मेट्रो स्टेशन से लिंक करेगा। एमडी आरके मंडल ने बताया कि जिस-जिस मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो रुकेगी, वहां से यात्रियों सिटी बसें उपलब्ध कराई जाएंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो