scriptमुलायम सिंह यादव का 82वां जन्मदिन आज, दो बड़ी पार्टियां सादगी से करेंगी सेलिब्रेट | Lucknow Mulayam Singh Yadav 82nd Birthday today SP Celebrate | Patrika News
लखनऊ

मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्मदिन आज, दो बड़ी पार्टियां सादगी से करेंगी सेलिब्रेट

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज नेताओं ने मुलायम सिंह को दी जन्मदिन की बधाई

लखनऊNov 22, 2020 / 11:48 am

Mahendra Pratap

मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्मदिन आज, दो बड़ी पार्टियां सादगी से करेंगी सेलिब्रेट

मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्मदिन आज, दो बड़ी पार्टियां सादगी से करेंगी सेलिब्रेट

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव का आज जन्मदिन है। इटावा के सैफई में मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को हुआ था। आज रविवार को मुलायम सिंह यादव 82 साल के हो गए हैं। मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन को प्रदेश की दो अहम पार्टियां मनाएंगी। पहले समाजवादी पार्टी जिसके उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बताया कि रविवार को प्रदेश मुख्यालय पर सादगी के साथ संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया जाएगा। हम सब उनकी लंबी उम्र की कामना के लिए दुआ करेंगे। दूसरे मुलायम सिंह यादव के भाई व प्रसपा संयोजक शिवपाल यादव ने भी अपने कार्यकर्ताओं से उनका जन्मदिवस सादगी से मनाने को कहा है। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज नेताओं ने मुलायम सिंह को जन्मदिन की बधाई दी।
सपा मुख्यालय पर लगाए गए कई होर्डिंग :- कोरोना की वजह से इस बार समाजवादी पार्टी पार्टी कोई भी बड़ा आयोजन नहीं किया जा रहा है। पर मुलायम सिंह यादव की दीर्घायु की कामना वाले कई होर्डिंग सपा मुख्यालय पर लगाए गए हैं। चूंकि नेताजी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। अत: उनका आयोजन में शामिल होना अभी तय नहीं है। समाजवादी पार्टी महानगर इकाई की ओर से कैसरबाग स्थित कार्यालय में मुलायम सिंह यादव का केक काटा जाएगा। इसी तरह जिला कार्यालय पर भी कार्यकर्ता मिठाईयां बांटेंगे। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता रक्तदान करेंगे। जबकि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के सैनिक प्रकोष्ठ की ओर से शहीद स्मारक के पास स्थित कारगिल वाटिका में दीपदान करने के साथ लड्डू का वितरण किया जाएगा।
कोरोना की वजह से नहीं होगा जश्न : आदित्य यादव

प्रसपा के राष्ट्रीय सचिव आदित्य यादव ने कार्यकर्ताओं से अस्पतालों में भर्ती रोगियों को फल वितरण करने और उनकी दीर्घायु के लिए हवन का अनुष्ठान करने को कहा है। हालांकि विक्रमादित्य मार्ग पर इस बार कोरोना के कारण पहले की तरह जश्न नही होगा।
पहलवान और टीचर भी थे मुलायम :- मुलायम सिंह किसान परिवार में जन्मे थे। उनके पांच भाई-बहन हैं। पिता सुधर सिंह यादव उन्हें पहलवान बनाना चाहते थे। अपने राजनीतिक गुरु नत्थूसिंह के ही विधानसभा क्षेत्र जसवन्त नगर से राजनीतिक सफर शुरू किया था। मुलायम सिंह यादव ने कुछ दिनों तक इन्टर कॉलेज में टीचिंग भी किया है।

Home / Lucknow / मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्मदिन आज, दो बड़ी पार्टियां सादगी से करेंगी सेलिब्रेट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो